एक्सप्लोरर

इस वजह से सबसे ज्यादा होते हैं मिसकैरेज, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती?

मिसकैरेज की वजह से कई महिलाओं का मां बनने का सपना टूट जाता है. दुनियाभर में बड़ी संख्या में महिलाएं इसकी चपेट में आ रही हैं. इसके एक नहीं कई कारण हो सकते हैं.

Miscarriage Causes : प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए सबसे खास पल होता है. कई बार मिसकैरेज के चलते उनका मां बनने का सपना अधूरा रह जाता है. मिसकैरेज की वजह से भारत में करीब 10 प्रतिशत महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं. दुनिया में हर 10 में से एक प्रेगनेंट महिला मिसकैरेज के दर्द से गुजर रही है. 'लैंसेट' की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल दुनिया में 2.3 करोड़ महिलाओं का मिसकैरेज होता है. कई महिलाओं को तो बार-बार इस दर्द को झेलना पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर मिसकैरेज का सबसे बड़ा कारण क्या होता है, ताकि इससे बचा जा सके.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

मिसकैरेज का प्रमुख कारण क्या है

गाइनेकोलॉजिस्ट्स के अनुसार, प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में मिसकैरेज की सबसे बड़े कारण भ्रूण के क्रोमोसोम में गड़बड़ी, डायबिटीज, थायरॉइड, मोटापा और PCOD है. नशे की लत भी इसका कारण हो सकता है. इसकी वजहें इंफेक्शन, प्लेसेंटा और सर्विक्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, इसकी तीन प्रमुख वजहें हो सकती हैं.

1. भ्रूण में गड़बड़ी

डॉक्टर्स के अनुसार, मिसकैरेज की प्रमुख तौर पर तीन वजहें होती हैं. भ्रूण में गड़बड़ी, मां को हेल्थ प्रॉब्लम्स और आसपास का पर्यावरण. भ्रूण (Fetus) में क्रोमोसोम से जुड़ी किसी तरह की गड़बड़ी होने पर गर्भपात का खतरा ज्यादा रहता है. 

2. मां को हेल्थ प्रॉब्लम्स

अगर महिला को हॉर्मोंस इम्बैलेंस, थायरॉइड, डायबिटीज जैसी समस्याए हैं, तो मिसकैरेज का खतरा रहता है. प्रेगनेंट महिला को टोक्सोप्लाज्मा, रूबेला, साइटोमेगालोवायरस या हर्पीज के इंफेक्शन से गर्भ गिरने का खतरा ज्यादा होता है. गर्भाशय के टी-शेप होने, सर्विक्स कमजोर होने, फाइब्रॉइड, दिल और किडनी से जुड़ी बीमारी, खून के थक्के जमाने वाली बीमारियां भी गर्भपात का कारण बनती हैं. 

3. पर्यावरणीय कारण

कुछ दवाईयों की वजह से भी मिसकैरेज हो सकता है. इसके अलावा पॉल्यूशन, जहरील गैसों और मर्करी जैसे घातक तत्वों के संपर्क में आने और नशे की लत की वजह से मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है. 

यह भी पढ़ें : बच्चों की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया का क्या पड़ता है असर? जानें इस्तेमाल पर क्यों बैन लगा रहे हैं कई देश

मिसकैरेज के लिए ये वजहें भी जिम्मेदार

तनाव

अपर्याप्त पोषण

ज्यादा उम्र

पहले मिसकैरेज हुआ है तो खतरा बढ़ता है

जेनेटिक समस्याएं

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget