एक्सप्लोरर

'पिज्जा' खाने से दूर हो सकती है ये गंभीर बीमारी, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

एनएचएस के मुताबिक, रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है. यह बीमारी किसी को अपनी चपेट में तब लेती है, जब इम्यून सिस्टम गलती से हेल्दी सेल्स पर अटैक कर देता है.

पिज्जा को एक अनहेल्दी फास्ट फूड माना जाता है. कहा जाता है कि इसे खाने से वजन बढ़ने का खतरा तो रहता ही है, साथ ही साथ मोटापा, डायबिटीज, हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि पिज्जा खाने से एक गंभीर बीमारी का जोखिम कम हो सकता है तो आपका रिएक्शन क्या होगा? बेशक यह सुनकर आप चौंक जाएंगे. लेकिन हम मजाक नहीं कर रहे हैं. एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि पिज्जा खाने से रूमेटाइड अर्थराइटिस या रूमेटाइड गठिया (Rheumatoid Arthritis) की तकलीफों से आपको आराम मिल सकता है.

इस स्टडी में कहा गया है कि अगर पिज्जा को फ्रेश सामग्री से तैयार किया जाए तो ये रुमेटीइड गठिया से जुड़ी कुछ दिक्कतों को कम कर सकता है. एनएचएस के मुताबिक, रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है. यह बीमारी किसी को अपनी चपेट में तब लेती है, जब इम्यून सिस्टम गलती से हेल्दी सेल्स पर अटैक कर देता है, जिसकी वजह से जलन और सूजन होने लगती है. रूमेटाइड गठिया में लोग जोड़ों में तेज दर्द का सामना करते हैं. इस बीमारी का फिलहाल कोई इलाज नहीं है. हालांकि जल्दी पता लगाकर और अच्छा इलाज लेकर इस बीमारी से जुड़े जोखिमों को कम किया जा सकता है.

पिज्जा खाने से कम हो जाता है दर्द!

इटली के साइंटिस्ट की मानें तो हफ्ते में एक बार आधा पिज्जा खाने से रूमेटाइड अर्थराइटिस की वजह से होने वाले दर्द को 80 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिज्जा में डाली जाने वाली कुछ सामग्रियों में सूजन-रोधी गुण होते हैं. पिज्जा बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला मोज़ेरेला चीज़ और जैतून का तेल सबसे ज्यादा लाभकारी माना गया. 'न्यूट्रिएंट्स' में पब्लिश इस स्टडी में 18 से 65 साल के 365 लोगों को शामिल किया गया था, जिन्हें रूमेटाइड अर्थराइटिस की बीमारी थी. 

रुमेटीइड आर्थराइटिस के मरीजों को क्या खाना चाहिए?

जिन लोगों ने हर हफ्ते एक से ज्यादा बार आधा पिज्जा खाया, उन्होंने गठिया के दर्द से राहत की बात कही. गंभीर रूमेटाइड अर्थराइटिस वाले लोगों ने समान मात्रा में पिज्जा का सेवन किया, इन लोगों ने भी दर्द में 80 प्रतिशत की कमी की बात कही. रुमेटीइड आर्थराइटिस से दुनिया में हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं. इसके इलाज के लिए स्टेरॉयड और फिजियोथेरेपी जैसी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है. एनएचएस इस बीमारी से पीड़ित लोगों को एंटी-इंफ्लेमेटरी वाली मेडिटेरियन स्टाइल डाइट लेने की सलाह देता है, जिसमें फल, सब्जियां, नट्स, फलियां, अनाज, बीन्स, जैतून का तेल और मछली आदि शामिल हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आंख में सूजन को महिला ने कर दिया इग्नोर, जब डॉक्टर ने की जांच तो निकली ये 'भयंकर बीमारी'

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget