एक्सप्लोरर

Summer Drinks: गर्मियों में अमृत समान हैं फालसा समेत इनसे बने शरबत, एक-दो नहीं मिलते हैं कई फायदे

Summer Drinks: गर्मियों में फालसा का शरबत एक अमृत समान पेय है, जो न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है. फालसा के साथ इन चीजों के शरबत भी शरीर के लिए फायदेमंद होते है.

Drinks for Summer: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. चिलचिलाती धूप, तपन, उमस, डिहाइड्रेशन से जनजीवन बेहाल है. ऐसे में प्रकृति के खजाने में ऐसे कई बहुमूल्य चीजें हैं, जो न केवल गर्मी के प्रकोप को कम कर सकती हैं, बल्कि कई समस्याओं को भी दूर करने में सक्षम हैं. जी हां! हम बात कर रहे हैं खट्ठे-मीठे और ठंडे-ठंडे शरबत की.

गर्मियों में ताजगी के साथ सेहत का खजाना है ये शरबत 

इस लिस्ट में बेल, गुलाब, सत्तू, फालसा, आम पन्ना के साथ ही नींबू का शरबत भी शामिल है. गर्मियों की समस्याओं को दूर करने के साथ ही आम लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी ये शरबत बेस्ट हैं और गर्मियों में ताजगी के साथ सेहत का खजाना हैं.

खट्टा-मीठा फल फालसा का शरबत एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में ताजगी का अहसास देता है.

डाइटरी फाइबर और कैल्शियम सेहत के लिए फायदेमंद

फालसा में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर और कैल्शियम सेहत के लिए फायदेमंद हैं. पोटैशियम, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन सी भी पाया जाता है. यह इंफेक्शन और एलर्जी से निजात पाने में मदद करता है. पोषक तत्वों से भरपूर फालसा की तासीर ठंडी होती है. यह शरबत आम जनों के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है.

बेल का शरबत पेट की गर्मी को शांत करता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है. प्रेग्नेंसी के दौरान बेल के शरबत के सेवन से शरीर और मन दोनों ठंडा रहते हैं. बेल के शरबत में फाइबर के गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. इसमें विटामिन सी और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.

कच्चे आम से बना शरबत लू से करता है बचाव

कच्चे आम से बना यह शरबत लू से बचाव करता है. इसमें विटामिन सी और आयरन होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है. आम पन्ना पीने से गर्भवती महिलाओं की शारीरिक थकान दूर होती है. इसमें मौजूद पोटैशियम और कैल्शियम महिलाओं के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व हैं. काला नमक, भुना जीरा और पुदीना युक्त शरबत पीने से न केवल शरीर में एनर्जी आती है, बल्कि भूख भी लगती है.

गुलाब का शरबत त्वचा के साथ ही मन को भी शांति देता है. यह तनाव कम करने और शरीर को ठंडक देने में कारगर है. गुलाब की भीनी खुशबू गर्भवती महिलाओं के साथ ही गर्मी के दिनों में आम जनों को भी सकारात्मक रखने में मदद करती है.

प्रोटीन और फाइबर के बेहतरीन स्रोत की बात करें तो सत्तू का नाम आता है. इससे बना शरबत पेट को ठंडा रखता है.

विटामिन 'सी' से भरपूर नींबू शरबत इम्यूनिटी बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. नींबू के शरबत में चीनी की जगह शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये शरबत न केवल गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि प्राकृतिक रूप से शरीर को पोषण भी प्रदान करते हैं. इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget