एक्सप्लोरर

छिलके वाला या बिना छिलके वाला.... कौन सा बादाम है आपके हेल्थ के लिए बेस्ट?

Peeled Almond Vs unpeeled Almond : बादाम स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है. लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि स्वास्थ्य के लिए कौन सा बादाम सही है? 

Peeled Almond Vs unpeeled Almond : बादाम को सुपरफूड माना जाता है. यह न सिर्फ ब्रेन पॉवर बढ़ाता है, बल्कि दिल, हड्डियों, स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन जब इसे खाने की बात आती है, तो अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि स्वास्थ्य के लिए कौन सा बादाम सही है, छिलके वाला या बिना छिलके वाला? आइए जानते हैं दोनों तरीकों के फायदे और नुकसानों क्या हैं?

छिलके वाला बादाम खाने के फायदे 

छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी अधिक होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इतना ही नहीं, छिलके वाला बादाम खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार मिल सकती है, क्योंकि फाइबर से शुगर का अवशोषण धीमा होता है.

छिलके वाला बादाम खाने के नुकसान

छिलके में टैनिन्स होते हैं जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकते हैं. कुछ लोगों को छिलका पचाने में दिक्कत हो सकती है, जिससे गैस या अपच हो सकता है.

बिना छिलके वाला बादाम खाने के फायदे और नुकसान

छिलका हटाने से पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है. भीगे बादाम में मौजूद एंजाइम एक्टिवेट हो जाते हैं, जिससे यह पचाने में आसान हो जाता है.

बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए बादाम छिलकर खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है. सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.

वहीं, छिलका हटाने से थोड़ा बहुत फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट कम हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें - सोने से पहले मोबाइल देखने वाले हो जाएंगे सावधान! कही पूरी रात न जागते रह जाएं आप

कौन सा बादामा है बेहतर?

अगर आप डायजेस्टिव हेल्थ तेजी से पोषक तत्वों का अवशोषण और बेहतर ब्रेन हेल्थ चाहते हैं, तो भीगे और छिले हुए बादाम खाना बेहतर माना जाता है. वहीं अगर आप फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का फायदा लेना चाहते हैं और आपका पाचन मजबूत है, तो छिलके सहित बादाम भी अच्छा विकल्प है.

कुछ जरूरी टिप्स

बादाम को रातभर भिगोकर सुबह छीलकर खाएं. रोजाना 5 से 6 भीगे बादाम का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेस्ट हो सकता है. अगर आप डायबिटीज या वजन कम कर रहे हैं, तो नमकीन या तले हुए बादाम से दूर रहें.

क्या है निष्कर्ष?

दोनों ही तरह के बादाम फायदेमंद हैं, बस आपकी जरूरत और पाचन क्षमता पर निर्भर करता है कि कौन-सा आपके लिए बेहतर है. यदि हेल्थ में कोई खास दिक्कत नहीं है, तो भीगे और छिले बादाम रोजाना खाने की आदत डालना आपकी सेहत के लिए बेस्ट हो सकता है.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget