एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंट होने में आ रही है समस्या तो पीसीओडी हो सकती है वजह, ये हैं आपके काम की बातें

प्रेग्नेंसी में हो रही देरी की वजह पीसीओडी की समस्या भी हो सकती है. इसका सही समय पर इलाज कराने पर आप जल्द गर्भधारण कर सकती हैं. पीरिड्स टाइम पूरा होने के बाद भी स्पॉट्स आना भी पीसीओडी का लक्षण होता है

पीसीओडी महिलाओं की सेहत से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जो पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक कई तरह की समस्याएं खड़ी करती है. ये समस्या होने पर पीरियड्स के दौरान ब्लिडिंग कम होना, अधिक होना या पीरियड्स के बाद भी कई दिनों तक स्पॉट्स आते रहना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

मेडिकल की भाषा में पीसीओडी यानी पॉलिसिस्टिक ओवेरिन डिजिज को पीसीओ यानी पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है. लेकिन ज्यादार बोलचाल में पीसीओडी का ही उपयोग किया जाता है. यहां जानें पीसीओडी सेहत पर किन तरीकों से असर डालती है...

1. गर्भ धारण करने की क्षमता को प्रभावित करती है. इससे प्रेग्नेंसी में दिक्कत आती है.

2. पीसीओडी आपके लुक्स को भी अफेक्ट करती है. बाल गिरना, त्वचा की समस्याएं और फैट बढ़ना जैसी दिक्कते हो सकती हैं.

3. हॉर्मोन्स में हमेशा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इससे नींद, भूख और सेहत सभी प्रभावित होते हैं.

4. ब्लड वेसेल्स की समस्या हो सकती है.
हार्ट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं. इनकी शुरुआत थकान रहने और सांस फूलने से हो सकती है.

5. पीरियड्स के दौरान क्लॉटिंग की समस्या, अधिक ब्लीडिंग होना या कम ब्लीडिंग होना और पीरियड्स का रेग्युलर ना रहना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

6. एंड्रोजन हॉर्मोन का अधिक बढ़ जाना भी पीसीओडी का लक्षण हो सकता है. यह एक मेल हॉर्मोन होता है, जो महिलाओं के शरीर में कम और पुरुषों के शरीर में अधिक बनता है.

7. ओवरी यानी बच्चेदानी में कई छोटी-बड़ी गांठ बन सकती हैं. जिससे सेहत संबंधी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं.

 

क्यों होती है पीसीओडी?

  • पीसीओडी या पीसीओएस होने के कई कारण होते हैं. लेकिन जिन महिलाओं की मां या बड़ी बहन को यह समस्या होती है, उनमें यह बीमारी होने की आशंका अधिक होती है. 
  • पीसीओडी की समस्या हॉर्मोनल इंबैलंस के कारण भी होती है. हॉर्मोन्स का उतार-चढ़ाव कई अलग वजहों से हो सकता है. जैसे, सही खान-पान का अभाव. सोने और जागने का समय निर्धारित ना होना, एल्कोहॉल का बहुत अधिक सेवन, लंबे समय तक गलत दवाओं का सेवन इत्यादि.

उपचार

पीसीओडी की समस्या को सही इलाज के साथ कंट्रोल किया जा सकता है. इलाज के बाद गर्भ धारण करने में कोई समस्या नहीं आती और साथ ही पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी पूरी तरह ठीक हो जाती हैं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दिन में कितनी बार खाते हैं आप? अच्छे मेटाबॉलिज़म के लिए छोड़ दें छोटे-छोटे मील्स लेना

यह भी पढ़ें: थकान और सिरदर्द बना रहता है? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget