एक्सप्लोरर

रोज आपके सामने स्मोक करता है आपका पार्टनर? जान लीजिए ये आपके लिए कितना खतरनाक

अगर आपका पार्टनर रोज आपके सामने या घर में स्मोक करता है, तो यह आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. इससे कई तरह की खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए इससे बचने की कोशिश करें.

Partner Smoking Risks : क्या आपका पार्टनर भी स्मोक करता है. अगर हां तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. दरअसल, स्मोकिंग का ट्रेंड और चस्का इन दिनों लोगों को इस कदर है कि ऑफिस, मॉल के अलावा घर पर भी पीने लगे हैं. जिससे पैसिव इनकम का खतरा बढ़ता जा रहा है.

पार्टनर जब सिगरेट पीता है तो आपको यह सोचकर राहत नहीं लेनी चाहिए कि आप खुद धूम्रपान नहीं करते. पैसिव स्मोकिंग (Passive Smoking) या सेकेंड-हैंड स्मोक (Secondhand Smoke) आपके लिए उतना ही घातक हो सकता है जितना कि खुद सिगरेट पीना. आइए जानते हैं इसके नुकसान...

पैसिव स्मोकिंग क्या है

अगर कोई इंसान टोबैको प्रोडक्ट से स्मोकिंग कर रहा है तो इससे उसे तो नुकसान होगा ही, आसपास खड़े या रहने वाले व्यक्ति भी खतरे में रहते हैं. वो धुआं उसकी सांस के साथ लंग्स में जा रहा होता है. उसे भी इससे उतना ही रिस्क होता है. इसे पैसिव स्मोकिंग या सेकेंड हैंड स्मोकिंग कहते हैं. इससे कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. सबसे ज्यादा लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और लंग्स से जुड़ी बीमारियों का खतरा होता है.

यह भी पढ़ें :क्या होता है फंगल इंफेक्शन, जिस पर WHO की पहली रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

पैसिव स्मोकिंग से होने वाले बड़े खतरे

1. रोजाना स्मोक के संपर्क में रहने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और लंग कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

2. रिसर्च के अनुसार, पैसिव स्मोकिंग से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है.

3. पार्टनर के स्मोक करने से उसके साथ ही आपकी फर्टिलिटी पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

4. अगर घर में बच्चे हैं तो यह उनके फेफड़ों और दिमागी विकास पर गहरा असर डाल सकता है.

5. पैसिव स्मोकिंग से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.

सेकेंड हैंड स्मोकिंग से बचने के लिए क्या करें

1. पार्टनर से घर में धूम्रपान न करने के लिए कहें.

2. अगर पार्टनर सिगरेट नहीं छोड़ सकते, तो घर या बंद जगहों की बजाय बाहर स्मोक करें.

3. एयर प्यूरीफायर से हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को कम किया जा सकता है.

4. पार्टनर को स्मोकिंग छोड़ने के लिए मोटिवेट करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget