एक्सप्लोरर

क्या आपका बच्चा भी घंटों TV देखता है, तो इन बातों का रखें ख्याल

क्या आपका बच्चा ज्यादा देर तक टीवी देखता है? आपको डर है कि कहीं इससे बच्चे की गर्दन और पीठ दर्द न बढ़ जाए. कहीं बच्चे को जल्दी चश्मा न लग जाए तो इन बातों का ध्यान रखें.

आजकल बच्चे घंटों टीवी और मोबाइल देखते हैं. ज्यादा देर तक टीवी देखना सभी के लिए नुकसानदायक साबित होता है, लेकिन कोरोना महामारी के इस दौर में चीजें काफी बदलती जा रही है. पहले पेरेंट्स ऑफिस जाते थे और बच्चे अपने स्कूल लेकिन जब से कोरोना आया है सारी चीज़ें घर से होने लगी है जैसे वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज, जो कई चीजों को लेकर इंसान स्कीन पर सबसे ज्यादा समय बिताता है.

पहले बच्चे बाहर खेलने चले जाया करते थे, लेकिन कोरोना के कारण बाहर जाने से भी रोकना पड़ता है ऐसे में बस टीवी ही एक ऐसी चीज़ है जो उन्हें एंटरटेन कर पाती है. गेम्स हों या कार्टून देखना, कोई भी क्रिएटिव चीज सीखनी है तो टीवी या फोन का इस्तेमाल करना पड़ता है. 

बच्चों का टीवी देखना-

वैसे टीवी देखना ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन अगर लंबे समय तक आप टीवी देखते हैं या किसी गलत तरीके से टीवी देखते हैं तो इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. कई बार बच्चे टीवी के चक्कर में खाना तक भूल जाते हैं. ज्यादा टीवी देखने से बच्चों की आंखों और दिमाग पर भी असर पड़ता है. ऐसे में बच्चों को कुछ बातें बताना जरूरी होता है. माता-पिता को भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. जानते हैं टीवी देखते वक्त कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1- हर घंटे ब्रेक लें- बच्चे लगातार घंटों टीवी के सामने बैठे रहते हैं, जो इतनी छोटी उम्र में चश्मा लगने का सबसे बड़ा कारण है इसलिए एक घंटा होते ही उन्हें ब्रेक दिलवाएं. इस बात का आपको ध्यान रखना है कि जैसे ही एक घंटा हो बच्चो को किसी और चीज में उलझा दें. टीवी को थोड़ी देर बंद कर दें. इससे कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं. 

2- सही पोसिशन में बैठें- कई बार बच्चे बैठकर नहीं बल्कि लेटकर टीवी देखते है. जैसे सोफा पर लेटकर या बेड पर लेट जाते हैं. इससे पीठ में कई दिक्कतें आ सकती हैं. पॉश्चर ठीक नहीं होने से पीठ में दर्द होना शुरू हो जाता है. इतना ही नहीं बल्कि गर्दन और कंधो में भी दर्द होने लगता है, जिससे हेल्थ पर असर पड़ सकता है. बच्चों को सही से कुर्सी पर बैठकर ही टीवी देखना चाहिए. 

3- स्क्रीन से दूर बैठकर टीवी देखें- बच्चे एकदम टीवी के पास बैठकर टीवी देखना पसंद करते है मानो टीवी में घुस ही जाएं, लेकिन इसका सीधा असर उनकी आंखों पर पड़ता है. इससे बच्चे की आंख कमजोर हो सकती हैं. आंखें ड्राई हो जाती हैं और कई बार बच्चो को छोटी उम्र में ही चशमा लग जाता है. पास से टीवी देकने पर आंखों पर ज़ोर पड़ता है. 

4- लाइट्स का ख्याल करें- आजकल बच्चे कमरे के पर्दे बंद कर या फिर लाइट्स बंद करके टीवी देखते हैं. इससे टीवी की लाइट्स का इंटेंस फोकस आंखों पर पड़ता है. ज़्यादातर बच्चे अंधेरे में टीवी देखते है, इससे सिर्फ टीवी की लाइट्स आंखों पर पड़ती है और आंखों मे दर्दे होने लगता है. कम लाइट में आंखों पर जोर पड़ता है. इससे बच्चों की आंखों की रौशनी भी प्रभावित हो सकती है. 

5- कुर्सी के पीछे टॉवल या तकिया ज़रूर रखें- अगर आपका बच्चा ज्यादा देर तक टीवी देखता है तो पहली बात हर 1 घंटे में बच्चे को टीवी से अलग ब्रेक दें. ज्यादा देर तक टीवी देखने से और गलत तरीके से एक जगह पर ही बैठे रहने से पीठ में दर्द शुरू हो जाता है. अगर आप लंबे समय तक बैठ रहे हैं तो कुर्सी के पीछे तकिया रख दें या फिर कोई तौलिया रख दें, जिससे पीठ को ज़्यादा तकलीफ न हो.

ये भी पढ़ें: शादी में खुश न रहकर भी लोग क्यों निभाते हैं ये बंधन, जानें क्या है वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
Childhood Cancer In India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
Stomach Burning at Night: रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget