एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चे के देरी से बोलने की हो सकती है ये वजह, जानिए लक्षण और उपाय

Tongue Tie: बच्चों में अक्सर देरी से बोलने की एक वजह टंग टाई भी होती है. बच्चों में ये परेशानी जन्मजात होती है. ऐसे में लक्षण पहचान कर तुरंत बच्चे का इलाज करवाना चाहिए.

आजकल कुछ बच्चों में देरी से बोलने की समस्या पाई जाती है. खासतौर से लड़के काफी देरी से बोलते हैं. कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जिन्हें बोलने में काफी परेशानी होती है. इसके पीछे बच्चों में पाई जाने वाली एक बड़ी साधारण समस्या टंग टाई (Tongue Tie) हो सकती है.  जो बच्चे जीभ को ज्यादा घुमा नहीं पाते उन्हें टंग टाई की समस्या हो सकती है. कुछ बच्चों में जन्म के साथ ही ये समस्या होती है. ऐसे में बच्चे को दूध पीने में, खाने में और बोलने में परेशानी होने लगती है. हालांकि समय पर इस समस्या को पहचान लिया जाए तो आप इससे होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं. जानते हैं इसके लक्षण और उपचार 

क्या है टंग टाई?
दरअसल टंग टाई में बच्चे की जीभ का तंतु (फ्रेनुलम) बहुत छोटा होता है और वो जीभ को मुंह के तले से बांध देता है. इस समस्या की वजह से जीभ ज्यादा ऊपर नहीं उठ पाती और न ही ज्यादा हिल पाती है. इससे बच्चे को बोलने और खाने में बहुत दिक्कत होती है. 

टंग टाई के लक्षण
⦁ इसमें बच्चे मुंह खोलने के बाद भी जीभ बाहर नहीं निकाल पाते.
⦁ इस बीमारी में जीभ के नीचे एक वर्टिकल स्किन का टुकड़ा दिखने लगता है. 
⦁ बच्चा जीभ को हिलाने में और ऊपर की ओर ले जाने में असमर्थ होता है. 
⦁ कई बार बच्चा जीभ को साइड में भी नहीं कर पाता.
⦁ कुछ बच्चों की जीभ का साइज भी असामान्य होता है.
⦁ इससे बच्चा दूध पीते वक्त कई बार अच्छी पकड़ नहीं बना पाता है.

शिशु में टंग टाई के लक्षण

  • इस स्थिति में शिशु बार-बार निप्पल को पकड़ता और छोड़ता है.
  • ऐसी स्थिति में बच्चा दूध पीते समय क्लिकिंग साउंड निकालता है.
  • कुछ बच्चों का वजन भी कम होने लगता है.
  • इस समस्या से परेशान बच्चे जल्दी थक जाते हैं और दूध पीने में ही सो जाते हैं.
  • ऐसे बच्चों को दूध पिलाते समय निप्पल में दर्द होने लगता है और दूध भी बहुत कम आता है.
  • जो बच्चे बॉटल से दूध पीते है इसके अंदर कई तरह की हवा भर जाती है.
  • ऐस परेशानी से जूझ रहे बच्चे जल्दी थक जाते हैं और पास दूध निकाल देचे हैं. 

टंग टाई होने की वजह 
दरअसल इसके पीछे की ठोस वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे जेनेटिक समस्या भी माना जा रहा है. आम तौर उन बच्चों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है जिनके माता पिता को भी यह समस्या हो चुकी हो. हालांकि कई बार जेनेटिक हिस्ट्री के बिना भी बच्चों में ये समस्या हो जाती है. 

टंग टाई का इलाज
जिन बच्चों का तंतु यानि फ्रेनुलम मोटा होता हैं उनकी फ्रेनुलो प्लास्टी की जाती है. इसमें बच्चे को बेहोशी की दवाई दी जाती है और फिर सर्जरी की जाती है. वहीं फ्रेनोटॉमी को बच्चे के जन्म के बाद छोटे तंतु को एक केंची से काट दिया जाता है. ये काफी आसान प्रक्रिया है. 

टंग टाई से बच्चे को परेशानी 

1- बच्चे को इसमें कई बार बहुत परेशानी होती है.
2- बच्चे को बोलने में समस्या होने लगती है.
3- शिशु को दूध पीने में भी परेशानी होती है.
4- बच्चे को जीभ को हिलाने तक में काफी तकलीफ होती है.
5- बच्चे को जीभ को उठाने, साइड में ले जाने में भी परेशानी होती है.

टंग टाई की पहचान होते ही आपको बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए. इसका जितनी जल्दी हो सके इलाज करवा लें. 

ये भी पढ़े: शरीर में दिखें ये लक्षण, तो हो सकती है फोलिक एसिड की कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z Body Image Trends: सावधान! 'Ozempic Face' बना रहा युवाओं को समय से पहले बूढ़ा, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?
सावधान! 'Ozempic Face' बना रहा युवाओं को समय से पहले बूढ़ा, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?
Covid Variant 2026: आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
Weight Gain Despite Healthy Eating: धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
US Iran War: मिडिल ईस्ट संकट पर हुई ऑल पार्टी मीटिंग, सरकार ने सांसदों को किया ब्रीफ
मिडिल ईस्ट संकट पर हुई ऑल पार्टी मीटिंग, सरकार ने सांसदों को किया ब्रीफ
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
CSK के 3 खिलाड़ी IPL 2026 में मचाएंगे गदर, 14.2 करोड़ वाला ऑलराउंडर बनेगा 'गेम चेंजर'
CSK के 3 खिलाड़ी IPL 2026 में मचाएंगे गदर, 14.2 करोड़ वाला ऑलराउंडर बनेगा 'गेम चेंजर'
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
Embed widget