एक्सप्लोरर

इस बीमारी से तड़प-तड़प कर हुई थी जिन्ना की मौत, आखिरी वक्त में इतना कम हो गया था वजन

मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. हालांकि जिस मकसद से उन्होंने पाकिस्तान को अलग करवाया वह कभी कामयाब नहीं हुआ. एक खतरनाक बीमारी के चलते उनकी तड़प- तड़प कर मौत हो गई.

अंग्रेजों ने करीब 200 साल राज करने के बाद भारत को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया था. इसमें एक हिस्सा भारत था तो दूसरा पाकिस्तान. हर साल 14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है तो दूसरी तरफ इस दिन भारत में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाता है और भारत के बंटवारे को याद किया जाता है. भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के लिए कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, उनमें से एक मोहम्मद अली जिन्ना भी हैं.

जिन्ना को पाकिस्तान में राष्ट्रपिता का दर्जा मिला हुआ है. हालांकि, जिस मकसद से जिन्ना ने भारत का बंटवारा करवाया था, उसका वह मकसद कामयाब नहीं हुआ और एक गंभीर बीमारी के चलते जिन्ना की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. चलिए, आपको बताते हैं कि मोहम्मद अली जिन्ना की मौत किस बीमारी से हुई थी और मौत के समय उनका वजन कितना था?

किस बीमारी से हुई थी जिन्ना की मौत?

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मौत पाकिस्तान बनने के एक साल बाद हो गई थी. वे काफी समय से गंभीर बीमारी की चपेट में थे. यह गंभीर बीमारी और कुछ नहीं, टीबी की बीमारी थी. आज भले ही टीबी, जिसे तपेदिक भी कहा जाता है, पर काबू पा लिया गया हो, लेकिन उस समय टीबी की बीमारी काफी खतरनाक थी. जिन्ना को यह बीमारी थी, इसके बारे में जिन्ना और कुछ ही लोगों को पता था, यानी कि जिन्ना ने अपनी इस बीमारी को पूरी तरह लोगों से छुपा कर रखा था. यहां तक कि उनकी बहन को भी उनकी इस बीमारी के बारे में नहीं पता था. 11 सितंबर 1948 को जब मोहम्मद अली जिन्ना को क्वेटा से कराची लाया जा रहा था तो रास्ते में ही उनकी एम्बुलेंस का पेट्रोल खत्म हो गया. इस रास्ते में उनकी हालत काफी खराब हो गई और कराची पहुंचने के कुछ घंटों में ही मोहम्मद अली जिन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, इस पर काफी विवाद देखने को मिलता है. कई लोग जिन्ना की मौत को लेकर अभी भी सवाल उठाते हैं.

मौत के समय कितना था जिन्ना का वजन?

मौत के समय जिन्ना का वजन कितना था, इसे लेकर कोई आधिकारिक डेटा उपलब्ध नहीं है. हालांकि, इंटरनेट पर उपलब्ध तमाम जानकारियों में इस बात का जिक्र किया गया है कि मौत के समय जिन्ना का वजन लगभग 36 किलोग्राम के आसपास था. बीमारी के चलते उनकी स्थिति काफी खराब हो गई थी. जिन्ना के पास काफी कम समय था और भागदौड़ में वे खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे. यही कारण था कि जिन्ना कभी भी अपनी इस टीबी की बीमारी का नियमित इलाज नहीं करवा सके.

कितनी खतरनाक थी टीबी की बीमारी?

1940 से 1950 के दशक में टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक मानी जाती थी, और उस समय इसकी वजह से लाखों लोग हर साल अपनी जान गंवा रहे थे. उस दौर में इसका कोई पक्का इलाज मौजूद नहीं था, इसलिए इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता था. भारत जैसे देशों में तो हालात और भी खराब थे, क्योंकि गरीबी, भीड़भाड़ और कुपोषण के कारण यह तेजी से फैलती थी. 1940 से पहले और 1940 के शुरुआती दशक में टीबी का कोई असरदार दवा-आधारित इलाज नहीं था.

इसे भी पढ़ें- अब आवाज से ही लग जाएगा कैंसर का पता, वैज्ञानिकों ने खोज निकाली नई तकनीक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget