एक्सप्लोरर

सावधान! ओवेरियन कैंसर के लक्षणों को जानने के लिए सतर्क रहना है जरूरी

नई दिल्लीः आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं में जितने भी प्रकार के कैंसर होते हैं, उनमें ओवेरियन कैंसर आठवां सबसे आम कैंसर है. मृत्यु दर के मामले में इसका स्थान पांचवां है.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार, एडवांस्ड स्टेज तक पहुंचने और जल्दी मृत्यु होने का मुख्य कारण यह है कि अंतिम समय तक कई महिलाओं में इस बीमारी के लक्षण स्पष्ट ही नहीं होते.

क्या है ओवेरियन कैंसर- अंडाशय में किसी भी तरह के कैंसर का विकास ही ओवेरियन कैंसर है. ओवेरियन कैंसर अधिकत्तर अंडाशय की बाहरी परत से पैदा होता है. सबसे आम तरह के ओवेरियन कैंसर को एपिथेलियल ओवेरियन कैंसर (ईओसी) कहा जाता है.

ये कई तरह का होता है -

  • एपिथेलियल ओवेरियन कैंसर (ईओसी)
  • ओवेरियन लो मैलिगनेंट पोटेंशियल ट्यूमर (ओएलएमपीटी)
  • जर्म सेल ट्यूमर
  • सेक्स कॉर्ड-स्ट्रोमल ट्यूमर

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- आईएमए के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि ओवेरियन कैंसर अक्सर तब तक पता नहीं चलता, जब तक कि यह कमर और पेट के भीतर तक नहीं फैल जाता. अक्सर इस रोग के लक्षण न तो शुरू में प्रकट होते हैं और न ही अंत में. भूख और वजन की कमी इसके लक्षणों में शामिल है, लेकिन उससे रोग का पता तो हरगिज नहीं चल पाता.

हैरिडेट्री ओवेरियन कैंसर-   हैरिडेट्री ओवेरियन कैंसर बीआरसीए1 और बीआरसीए2 में म्यूटेशन के कारण होता है. जब ये जीन सामान्य होते हैं, तब वे प्रोटीन बनाकर इस कैंसर को रोकने का काम करते हैं. लेकिन, माता-पिता में किसी एक से भी मिले जीन में म्यूaटेशन से यह प्रोटीन कम असरकारक हो जाता है. इससे ओवेरियन कैंसर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है.

ओवेरियन कैंसर के लक्षणः ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से कुछ हैं-

  • पैल्विस या कमर, शरीर के निचले हिस्से, पेट और पीठ में दर्द
  • इंडायजेशन
  • कम खाकर ही पेट भरा होने की फीलिंग
  • बार बार मूत्र आना
  • यौन क्रिया के दौरान दर्द
  • मल त्याग की आदतों में बदलाव

जब बढ़ जाता है ये रोग तब होते हैं ये लक्षण-

  • मतली
  • वजन घटना
  • सांस फूलना थकान
  • भूख की कमी

ओवेरियन कैंसर का इलाज- सर्जरी, कीमोथेरेपी या दोनों एक साथ और कभी-कभी रेडियोथेरेपी से होता है. इनमें से किस तरह का ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिए, इसका निर्धारण ओवेरियन कैंसर की अवस्था, ग्रेड और रोगी की सामान्य सेहत पर निर्भर करता है. गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं और गोलियां बंद करने के 30 साल बाद भी उनकी बीमारी से रक्षा कर सकती हैं.

ओवेरियन कैंसर के जोखिम को रोकने के उपाय-

ब्रेस्टफीडिंग : जब कोई महिला ब्रेस्टफीडिंग कराती है, तो उसको ओवेरियन और फैलोपियन ट्यूब के कैंसर का खतरा कम हो जाता है.

गर्भावस्था : जिन महिलाओं को अधिक समय तक गर्भधारण रहता है, उन्हें भी ओवेरियन और फैलोपियन ट्यूब कैंसर का कम जोखिम होता है.

सर्जरी : जिन महिलाओं को हिस्टरेक्टोमी या ट्यूबल लाइगेशन हो चुका हो, उनको भी इस कैंसर का खतरा कम ही होता है.

स्वस्थ जीवनशैली : फलों और सब्जियों का अधिक सेवन, नियमित रूप से व्यायाम, धूम्रपान और शराब से दूरी अच्छी सेहत की निशानी है और कैंसर का खतरा भी कम रहता है.

नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget