एक्सप्लोरर

पूरे शरीर के चेकअप में कितने टेस्ट होते हैं? अगर समय से करा लें तो इन कॉमन बीमारियों से बच जाएंगे

डॉक्टर्स का मानना है की साल में एक बार व्यक्ति को पूरे शरीर की जांच जरूर करानी चाहिए. फिर चाहे व्यक्ति में कोई रोग हो या वह स्वस्थ हो. एक फुल बॉडी टेस्ट साल में जरूरी है.

हम सभी यह चाहते हैं कि हम और हमारा परिवार स्वस्थ रहें और हम बीमारियों से कोसों दूर रहें. इसके लिए जितना जरूरी खानपान, रहन-सहन है उतना ही जरूरी रेगुलर बॉडी चैकअप भी है. जी हां, जिस तरह व्यक्ति अपने खान-पान का ध्यान रखता है उसी तरह हमें अपने शरीर को भी समय-समय पर जांचते रहना चाहिए. कहते हैं इलाज से बेहतर बचाव है. यह बात फुल बॉडी टेस्ट पर लागू होती है. अगर व्यक्ति किसी बड़ी बीमारी के होने से पहले ही अपना चेकअप करवा ले तो उसकी जान बच सकती है या समय रहते उसका इलाज किया जा सकता है. भारत में बेहद कम ऐसे लोग हैं जो नियमित तौर पर अपना फुल बॉडी चेकअप करवाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साल में 1 या 2 बार फुल बॉडी चेकअप जरूर कराना चाहिए. वहीं, अगर आपकी उम्र 50 या 60 से ऊपर हो गई है तो आप साल में 2 बार जरूर फुल बॉडी चेकअप करवाएं. 


फुल बॉडी चेकअप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप समय रहते किसी बीमारी या शरीर में हो रही परेशानी का पता लगा सकते हैं और इसके लिए जरूरी उपाय या इलाज कर सकते हैं. जब भी बात बॉडी चैकअप की आती है तो अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर फुल बॉडी चेकअप में कितने टेस्ट होते हैं और कौन से टेस्ट कराने जरूरी है. अधिकतर फुल बॉडी चैकअप में डॉक्टर सबसे पहले व्यक्ति का वजन और कद नापते हैं. इसके बाद शरीर में ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल के साथ हार्ट रेट का पता लगाया जाता है. इसके बाद ही डॉक्टर आपको अलग-अलग टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं. वैसे तो शरीर के हर हिस्से से जुड़ा एक अलग एस होता है लेकिन, फुल बॉडी चेकअप में मुख्य तौर पर 7 से 8 टेस्ट किए जाते हैं जिससे व्यक्ति के पूरी बॉडी का आकलन मिल जाता है. डॉक्टर भी सबसे पहले किसी व्यक्ति को फुल बॉडी चैकअप में इन 7 से 8 टेस्ट को करवाने की सलाह देते हैं.

ये 8 टेस्ट है जरुरी 

फुल बॉडी चेकअप में आपका यूरिन टेस्ट, आंख और कान की जांच, ब्लड शुगर टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट,  लिवर फंक्शन टेस्ट, कैंसर टेस्ट, ब्लड टेस्ट आदि किए जाते हैं. ध्यान दें, डॉक्टर पहले आपकी शरीर का आकलन करता है जिसके बाद ही आपको अलग-अलग टेस्ट सुजाए जाते हैं.


सबसे पहली ब्लड टेस्ट होता है और यही सबसे जरूरी जांच है. इससे व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर, पॉलिमोर्फ्स, लिंफोसाइट, मोनोसाइट, प्लेटलेट्स आदि के स्तर को मापा जाता है. ब्लड टेस्ट के जरिए ही शुगर, कोलेस्ट्रोल आदि की जांच की जाती है.

इसके बाद यूरिन टेस्ट किया जाता है जिसमें व्यक्ति के शरीर में  ग्लूकोज और प्रोटीन की मात्रा का पता लगाया जाता है


दिल से जुड़ी बीमारियों का पता करने के लिए ईसीजी टेस्ट किया जाता है

आंखें सही तरीके से काम कर रही है इसके लिए आँख का टेस्ट किया जाता है. इसमें ब्लाइंडनेस, मायोपिया आदि की स्थिति का अंदाजा मिल जाता है. इसके साथ ही कान की सुनने की क्षमताओं का टेस्ट भी किया जाता है.

एक्स-रे और स्कैन टेस्ट सामान्य नहीं है लेकिन, कुछ स्थितियों में इसे डॉक्टर व्यक्ति को कराने की सलाह देते हैं

लिवर फंक्शन टेस्ट के तहत ही प्रोटीन, एल्बुमिन, ग्लोबुलिन, बिलरुबिन, एसजीओटी आदि टेस्ट आते हैं.  इस टेस्ट को LFT के नाम से भी जानते हैं.

फुल बॉडी चेकअप में कैंसर से जुड़े टेस्ट भी किए जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एक उम्र के बाद महिलाओं और पुरुष दोनों में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

किडनी से जुड़े जांचों के लिए किडनी फंक्शन टेस्ट किया जाता है

डॉक्टर के हिसाब से करवाने चाहिए ये टेस्ट

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो व्यक्ति को हर उम्र में साल में एक बार जरूर बॉडी चेकअप करवाना चाहिए.  18 वर्ष के बाद प्रीवेंटिव हेल्थ चैकअप जरूरी होता है जिसमें ब्लड प्रेशर, बायोमास इंडेक्स जैसी सामान्य जांचे की जाती है. वही, 25 से 45 की उम्र वाले लोगों को लिपिड प्रोफाइल, शुगर टेस्ट, ईसीजी आदि जरूरी जांचें करने की सलाह दी जाती हैं.

 ध्यान दें फुल बॉडी टेस्ट में कितने टेस्ट होंगे यह आपके शरीर पर निर्भर करता है और डॉक्टर की देखरेख के बाद ही यह बताया जा सकता है कि आपके शरीर को किन-किन टेस्ट की आवश्यकता है.

ध्यान रखे ये बात

फुल बॉडी चेकअप का सटीक परिणाम मिले इसके लिए यह टेस्ट भूखे पेट करवाना चाहिए. यदि व्यक्ति इससे पहले कुछ खा ले तो जांच में गड़बड़ी हो सकती है या सटीक परिणाम नहीं मिलेंगे. 

इन बीमारियों से रहेंगे दूर

दरअसल, खराब खान-पान, रहन-सहन की वजह से हर उम्र के लोगों को अलग-अलग बीमारी हो रही है. मुख्य तौर पर जो बीमारियां आजकल कॉमन है उनमें ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, माइग्रेन, दिल से जुड़ी बीमारी, थायराइड, डायबिटीज, लीवर की समस्या आदि परेशानियां हैं. फुल बॉडी चेकउप के जरिए व्यक्ति इन बीमारियों से बचे रह सकता है. बॉडी चैकअप से व्यक्ति के शरीर में हो रही या होने वाली कोई भी खराबी या परेशानी का पता लग जाता है जिससे समय रहते इसका इलाज किया जा सकता है.

यह भी पढ़े:

Health Tips: टॉयलेट में फोन चलाने वाले जान लें ये बात, नहीं तो बीमारियों का बोझ उठाते- उठाते खत्म हो जाएगी जिंदगी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
आसमान से अचानक गायब हुआ था 239 लोगों के साथ विमान, 12 साल बाद भी समंदर में सुलझाई जा रही है पहेली
आसमान से अचानक गायब हुआ था 239 लोगों के साथ विमान, 12 साल बाद भी समंदर में सुलझाई जा रही है पहेली
Jammu Kashmir News: कटरा में CISF की गाड़ी पलटी, 9 जवानों समेत 10 जख्मी, 3 की हालत गंभीर
जम्मू कश्मीर: कटरा में CISF की गाड़ी पलटी, 9 जवानों समेत 10 जख्मी, 3 की हालत गंभीर
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE
Ketan Murder Mystery: कैसे मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने रची केतन की हत्या की खौफनाक साजिश?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
आसमान से अचानक गायब हुआ था 239 लोगों के साथ विमान, 12 साल बाद भी समंदर में सुलझाई जा रही है पहेली
आसमान से अचानक गायब हुआ था 239 लोगों के साथ विमान, 12 साल बाद भी समंदर में सुलझाई जा रही है पहेली
Jammu Kashmir News: कटरा में CISF की गाड़ी पलटी, 9 जवानों समेत 10 जख्मी, 3 की हालत गंभीर
जम्मू कश्मीर: कटरा में CISF की गाड़ी पलटी, 9 जवानों समेत 10 जख्मी, 3 की हालत गंभीर
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
Explained: मानसून का इंतजार खत्म! 4 दिन बाद दिल्ली और आपके राज्य में इस दिन होगी बारिश, लेकिन अच्छी के साथ बुरी खबर क्या?
Monsoon 2026: 4 जुलाई को दिल्ली और आपके राज्य में इस दिन से शुरू बारिश, लेकिन बुरी खबर भी मिली?
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Embed widget