तंबाकू से दुनियाभर में हर साल होती है 70 लाख लोगों की मौतें

नयी दिल्ली: तंबाकू से प्रतिवर्ष विश्वभर में 70 लाख लोगों की मौत होती हैं साथ ही हजारों टन जहरीला उत्सर्जन करने के कारण यह पर्यावरण के लिए भी घातक है. वर्ल्ड नो टोबैको डे के मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों को तंबाकू के इस्तेमाल से जुड़े खतरों के प्रति आगाह किया. वर्धन ने ट्वीट किया, ‘‘ईएनटी सर्जन होने और लाखों मरीजों के साथ अपने लंबे अनुभव के आधार पर मैं यह पुष्टि कर सकता हूं कि तंबाकू केवल मौत देता है.’’ उन्होंने दिल्ली सरकार के ‘‘सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीने पर पाबंदी तथा नॉन स्मोकर हेल्थ प्रोटेक्शन कानून’’ का जिक्र किया. उन्होंने डब्ल्यूएचओ के तंबाकू के खिलाफ अभियान की चर्चा करते हुए कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्य सरकारों को देश भर में इसी प्रकार के तंबाकू विरोधी कानून लागू करने के निर्देश दिए हैं.’’ वहीं नड्डा ने ट्वीट किया, ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे' इसका लक्ष्य तंबाकू के इस्तेमाल से जुड़े खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही इस खतरे को कम करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराना है.’’
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Source: IOCL



























