एक्सप्लोरर

Obesity Side Effects: मोटे लोगों को हार्ट अटैक का खतरा अधिक, आखिर मोटापे का दिल से क्या कनेक्शन है?

मोटापा होने से हाइपरटेंशन, डायबिटीज होने का खतरा तो रहता है. इसके अलावा मोटापे का संबंध हार्ट की परेशानी से भी जुड़ा है. अधिक वजनी लोगों को हार्ट अटैक होने का खतरा अधिक रहता है.

Heart Attack Symptoms: मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. रेग्यूलर फिट रहने के लिए सतीश कौशिक एक्सरसाइज किया करते थे. एक्सरसाइज करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं. ऐसे में हमेशा फिटनेस को लेकर फिक्रमंद रहने वाले शख्स को हार्ट अटैक आना वाकई चिंता का विषय है. कुछ लोग मानकर चल रहे हैं कि सतीश कौशिक वजनी व्यक्ति थे. ऐसे में मोटापा उनके हार्ट अटैक का कारण हो सकता है. हालांकि मोटापे की वजह से हार्ट अटैक आया है. ऐसा अभी तक कुछ क्लियर नहीं हुआ है. लेकिन फिर भी जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर मोटापे का हार्ट अटैक से क्या लिंक है?    

पहले समझिए, हार्ट अटैक क्या है? 

मोटापे से हार्ट अटैक के लिंक को समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि हार्ट अटैक 
होता क्यों है? जब हार्ट की मसल्स में ब्लड सप्लाई होना बंद हो जाता है. चूंकि ब्लड के माध्यम से पूरे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई होती है. ऐसे में ब्डल सप्लाई बंद होेते ही पूरे शरीर को ऑक्सीजन सप्लाई होना बंद हो जाता है. इससे हार्ट के टिश्यू डेड होने लगते है।. अन्य आर्गन भी फेल होना शुरू हो जाते है. आमतौर पर ब्लड सप्लाई में यह रुकावट हृदय की धमनियों में वसा, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के निर्माण के कारण होती है. इसी को हार्ट अटैक कहा जाता है. 

मोटापे का हार्ट अटैक से क्या है कनेक्शन?

मोटापा एक ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें बॉडी पर अधिक फैट होता है. इससे हार्ट के अलावा अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं. ब्रिटिश हार्ट फ़ाउंडेशन के अनुसार, शरीर में अधिक वजन ब्लड वेसेल्स में वसायुक्त पदार्थों के निर्माण का कारण बन सकता है. ये ब्लड वेसेल्स में अन्य अंगों तक ब्लड ले जाने से रोक सकता है. ब्लड न पहुंचने पर हार्ट के टिश्यू डैमेज हो जाती है. इससे हार्ट अटैक आ सकता है. 

क्यों होता है खतरा?

हार्ट रोगोें के पीछे कई कारक भी जिम्मेदार होते हैं. इनमें जेनेटिक कंडीशन, डायबिटीज हाई ब्लडप्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, अधिक वजन होना, स्मोकिंग, शराब की खपत जैसे कई कारण हैं, जिनसे हार्ट अटैक होने का खतरा रहता है. वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के पुरुष और 55 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं में हार्ट अटैक आने की संभावना अधिक होती है. बचाव के लिए समय समय पर डॉक्टरों को दिखाना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: Bhang On Holi: होली पर लोग क्यों पीते हैं भांग? क्या है इसके पीछे की स्टोरी, जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget