एक्सप्लोरर

मोटापे से जल्दी मौत का 91 प्रतिशत ज्यादा खतरा! स्टडी में चौंका देने वाला खुलासा

Obesity Cause Early Death: मोटापा किसी भी बीमारी से मरने के खतरे को 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 91 प्रतिशत कर देता है. ये खुलासा एक अध्ययन में किया गया है.

Obesity Cause Death Risk: ज्यादा वजन या मोटापा अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है. ऐसी कई बीमारियों हैं, जो मोटापे के प्रभाव से किसी के शरीर में पैदा होती है. एक नए अध्ययन के मुताबिक, मोटापा किसी भी बीमारी से मरने के खतरे को 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 91 प्रतिशत कर देता है. पॉपुलर स्टडीज़ जर्नल में पब्लिश अध्ययन के रिजल्ट के मुताबिक, हाई बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले लोगों में मृत्यु दर ज्यादा है. ये रिजल्ट उन अध्ययनों के रिजल्ट्स से बिल्कुल उलट है, जो यह दिखाते हैं कि दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों में मोटापे से मौत का खतरा ज्यादा होता है. 

कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर लेखक रेयान मास्टर्स ने कहा, 'हाई बीएमआई मृत्यु दर के खतरे को आम तौर पर तब तक नहीं बढ़ाती है, जब तक आपका लेवल बहुत हाई नहीं होता. उन्होंने कहा कि बीएमआई शरीर के वजन और ऊंचाई पर आधारित होता है. रिसर्चर्स ने 4468 मौतों सहित 17,784 लोगों के डेटा पर गौर किया. 

क्या कहती है स्टडी?

उन्होंने पाया कि हेल्दी वजन वाले पूरे 20 प्रतिशत सैंपल्स 10 साल पहले ज्यादा वजन या मोटापे की कैटेगरी में थे. डेटा अलग किए जाने पर यह देखने को मिला कि इस ग्रुप की उस कैटेगरी के लोगों की तुलना में काफी खराब हेल्थ प्रोफाइल थी, जिनका वजन स्टेबल था.

निष्कर्ष इस बात की पुष्टि करते हैं कि बीएमआई से जुड़े पूर्वाग्रहों द्वारा अध्ययन काफी प्रभावित हुआ है. अधिकतर स्टडीज के मुताबिक, 'ओवरवेट' कैटेगरी (बीएमआई 25-30) में आने वालों का सबसे कम मृत्यु दर है. 'मोटापे' की कैटेगरी (30-35) में आने वालों का मृत्यु दर के मामले में 'हेल्दी' कैटेगरी (18.5-25) के ऊपर वालों से बहुत कम या कोई जोखिम नहीं है.

कम BMI वालों में खतरा कम!

रिसर्चर्स ने पाया कि कम बीएमआई (18.5-22.5) वाले लोगों में मृत्यु दर का खतरा सबसे कम है. पिछले शोध के विपरीत, इस अध्ययन में यह भी पाया गया है कि कम वजन वालों के लिए मृत्यु दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये रिसर्च बीएमआई के आधार पर निष्कर्ष निकालते वक्त वैज्ञानिकों को सतर्क करने का काम करेगा. 

 

ये भी पढ़ें: ऑयली फूड की तलब लगती है... मगर खाने के बाद होता है पछतावा? इन 9 उपायों से कम करे इसका प्रभाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget