एक्सप्लोरर

मोटापे से जूझ रहे लोगों को हो सकती हैं हेल्थ संबंधी ये समस्याएं

अगर आप भी मोटापे का शिकार हैं जानें, आपको कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं.

नई दिल्लीः डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 2016 में, 5 से 19 साल के 340 मिलियन से अधिक बच्चे और किशोर मोटापे के शिकार थे. मोटापा यानि अत्यधिक वसा का संचय, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम बढ़ाता है. मोटापा बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) द्वारा मापा जाता है. 30 या उससे अधिक के बीएमआई वाले व्यक्ति को मोटापे से ग्रस्त माना जाता है.

बहुत अधिक कैलोरी का सेवन करना, गतिहीन जीवन शैली, पर्याप्त नींद न लेना, आनुवांशिकी आदि मोटापे के कुछ प्रमुख कारण हैं. डिप्रेशन, निष्क्रियता, उम्र, मेडिकल समस्याएं, धूम्रपान, नींद न आना आदि कुछ कारक संभावित रूप से आपके मोटे होने का खतरा बढ़ा सकते हैं. यदि आप अपना मोटापा कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से व्यायाम करें, एक स्वस्थ आहार योजना का पालन करें, लगातार अपने वजन पर नज़र. चलिए जानते हैं मोटापे के कारण कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं.

टाइप 2 डायबिटीज: फैट सेल्स प्रो-इंफ्लेमेटरी केमिकल्स छोड़ते हैं जो शरीर को इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील बनाते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज होती है.

उच्च रक्तचाप: अतिरिक्त वसा धमनियों में जमा हो सकती है, जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह सीमित हो जाता है. यह हृदय पर तेजी से पंप करने के लिए दबाव डाल सकता है. इसके परिणामस्वरूप उच्च रक्तचाप हो सकता है.

कैंसर: शरीर में वसा का अधिक मात्रा में होना मांसपेशियों में सूजन का कारण बनता है, जो कैंसर के संभावित कारणों में से एक है.

स्ट्रोक: मोटापा शरीर में सूजन पैदा कर सकता है, जिससे खराब रक्त प्रवाह की संभावना होती है. इसके अलावा, यह आपके मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह की आपूर्ति करने वाली धमनी में रुकावट पैदा कर सकता है, जिससे स्ट्रोक हो सकता है.

स्लीप एपनिया: छाती में जमा अतिरिक्त वसा फेफड़ों को दबा सकती है और प्रतिबंधित श्वास का कारण बन सकती है, जो कि स्लीप एपनिया के पीछे का कारण है.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget