एक्सप्लोरर

निक्षय पोषण योजना: क्या है यह योजना? कौन और कैसे उठा सकते हैं लाभ

टीबी के कारण देश में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है. दरअसल, टीबी से लड़ने में दवा के अलावा पोषण युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी जरूरी है. टीबी से ग्रसित कई लोग पौष्टिक भोजन के अभाव में दम तोड़ देते हैं. इसी को देखते हुए भारत सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू की है, जिसमें टीबी के मरीजों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

टीबी (क्षय रोग) से ग्रसित लोगों के लिए शुरू की गई निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत मरीजों को इलाज के लिए प्रतिमाह 500 रुपए की धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाती है. टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन कुछ लोगों के पास इस बीमारी का इलाज करवाने और बीमारी के समय पौष्टिक आहार लेने के लिए पैसे नहीं होते हैं. सरकार ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है. शुरुआत में देश के लगभग 13 लाख टीबी के मरीजों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा. टीबी के रोगियों के लिए जितनी जरूरी दवाई होती है उतनी ही जरूरी पौष्टिक आहार भी होता है. केंद्र सकरार की इस योजना से टीबी से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आएगी. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण व नामांकन कर सकते हैं, जहां से अपना इलाज ले रहें हैं.

निक्षय पोषण योजना का उद्देश्य

टीबी एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है. डॉक्टरों के अनुसार, टीबी होने पर दवाइयों के साथ ही मरीज को पौष्टिक भोजन की भी बहुत जरूरत होती है. इन जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू किया है. इस योजना के तहत टीबी के मरीजों को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है. यह अनुदान मरीज के ठीक होने तक दिया जाता है.

निक्षय पोषण योजना एक नजर में

इस योजना के तहत शुरुआत में 13 लाख से अधिक टीबी से ग्रसित लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है. केंद्र सरकार के संबंधित विभाग इस योजना के तहत नामांकन करने वाले सभी रोगियों के डेटा को रिकॉर्ड करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे. इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा एक डेटाबेस बनाया जाता है, जिसमें वे उन सभी रोगियों के लिए आवश्यक रिकॉर्ड समय-समय पर तैयार करते रहें. इस योजना के तहत टीबी रोगियों को मदद की पेशकश, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जाएगा. यदि किसी मरीज का बैंक में खुद के नाम से खाता नहीं है, तो ऐसी स्थिति में वह किसी दूसरे व्यक्ति के खाता नंबर का उपयोग कर पैसे प्राप्त कर सकता हैं. हालांकि उसके लिए लाभार्थी को स्वयं द्वारा प्रमाणित एक सहमति पत्र देना जरूरी है.

निक्षय पोषण योजना की पात्रता

इस योजना का लाभ देश के सिर्फ टीबी से ग्रसित लोग ही उठा सकते हैं. जो मरीज आधिकारिक निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत होंगे, उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा. जो लोग पहले से ही टीबी का इलाज करवा रहे हैं, वे भी इसके पात्र होंगे. योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्टर द्वारा प्रमाणित किया हुआ मेडिकल प्रमाण पत्र के अलावा रोगियों को अपना आवेदन पत्र भी जमा करना होगा. साथ ही बैंक अकाउंट पासबुक रहना भी जरूरी है.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आवेदक को Ministry of health & Family Welfare Government of India की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा. इस पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा. होम पेज पर लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा. आपको लॉगिन फॉर्म के नीचे New Health Facility Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जाएगा. इस पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा. इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जानकारी जैसे स्टेट, डिस्ट्रिक्ट प्रोफाइल, सर्विस प्रोवाइडेड आदि भरना होगा. सभी जानकारी भरने के बाद आपको कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर आपको एक यूनिक आईडी कोड प्रदर्शित होगा. आप उसे सुरक्षित रखें. सफल पंजीकरण के बाद आपको लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के लिए आपको होम पेज पर जाना होगा. वहां जाकर लॉगिन फॉर्म में अपना username और paasword डालना होगा और फिर लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा. इस तरह से निक्षय पोषण योजना में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े दाम, जानिए आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Copper-T Pregnancy Risks: Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget