एक्सप्लोरर

Health: क्या आप भी करते हैं बार-बार माउथवॉश का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान! रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

क्या आप भी अपने मुंह को फ्रेश रखने के लिए बार-बार माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं और इसे अपने मुंह के चारों ओर घूमते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि आप खुद को कैंसर के जोखिम में डाल सकते हैं.

Oral Cancer Risk From Mouthwash: कैंसर (cancer) एक घातक बीमारी है, जो शरीर में कैंसर सेल्स के बढ़ने से पनप सकती है और कुछ ऐसी चीजें भी है, जो कैंसर सेल्स को एक्टिव कर सकती हैं. उन्हीं में से एक है माउथवॉश (mouthwash).

हाल ही में जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में पब्लिश हुई बेल्जियम की एक नई रिसर्च के अनुसार 3 महीने तक रोजाना माउथवॉश का इस्तेमाल करने वाले इंसान के शरीर में दो बैक्टीरिया फ्यूसोबैक्टीरियम न्यूक्लियेट और स्ट्रेप्टोकोकस एंजिनोसस बढ़ जाते हैं और यह दोनों बैक्टीरिया कैंसर से जुड़े हुए होते हैं. आइए हम आपको बताते हैं इस स्टडी के बारे में और कैसे हैं माउथवॉश आपके लिए हानिकारक हो सकता है. 

माउथवॉश में पाई जाती है अल्कोहल की मात्रा
रिसर्च के अनुसार, कुछ माउथवॉश में अल्कोहल की मात्रा पाई जाती है, जो मुंह की पतली परत को नष्ट कर देती है और मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को जन्म देती है. दरअसल, माउथवॉश के मामले में शरीर अल्कोहल या इथेनॉल को तोड़ देता है और इसे एसीटैल्डिहाइड नामक यौगिक में बदल देता है, जो एक कार्सिनोजेन कैंसर पैदा करने वाला तत्व है यह डीएनए को नुकसान पहुंचता है और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, यहां तक की कैंसर सेल्स को भी बढ़ा सकता है. 

मुंह को ड्राई कर सकता है माउथवॉश 
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग माउथवॉश का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं उनका मूड ड्राई हो जाता है और इसमें लार का प्रोडक्शन भी कम होता है, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं. इतना ही नहीं यह माउथवॉश मुंह की सूजन को भी ट्रिगर कर सकता है. 2009 में एक ऑस्ट्रेलियाई रिसर्च में भी पाया गया है कि माउथवॉश में अल्कोहल की मात्रा कार्सिनोजेन कैंसर का खतरा बढ़ा सकती है.

मुंह के कैंसर के अन्य खतरे 
माउथवॉश से ज्यादा किन चीजों से हमें बचना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तंबाकू चबाना, पान खाना, शराब पीना यह सभी कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं और मुंह के कैंसर को और ज्यादा ट्रिगर करके स्थिति को गंभीर कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पुणे के एक ही परिवार के दो लोगों को हुआ Zika Virus इंफेक्शन, जानें इसके शुरुआती लक्षण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Science Behind Hiccups: क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
Eye Drops Side Effects: बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
Alcohol Liver Damage: शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget