एक्सप्लोरर

गीले बालों में कभी नहीं करनी चाहिए कंघी, होते हैं ये नुकसान, जानें कंघी करने का सही तरीका क्या है?

हेल्थ एक्सपर्ट भी यह मानते हैं कि कभी-भी गीले बालों को नहीं झाड़ना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर बालों के टूटकर गिरने की संभावना ज्यादा हो जाती है.

कई लोगों को लगता है बालों की देखभाल करना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है, क्योंकि अच्छे शैंप्पू और पोषण के बावजूद ये कई बार झड़ने लगते हैं. बालों की देखभाल के लिए सिर्फ पोषण से भरपूर खाना और अच्छे शैम्पू का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है. आपको अपने कंघी करने के तरीके में भी बदलाव करने की जरूरत है. कई लोग बालों को धोने के बाद तुंरत उन्हें झाड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से कई बार जरूरत से ज्यादा बाल निकलकर हाथ में आ जाते हैं. 

हेल्थ एक्सपर्ट भी यह मानते हैं कि कभी-भी गीले बालों को नहीं झाड़ना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर बालों के टूटकर गिरने की संभावना ज्यादा हो जाती है. कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो दो-तीन दिनों तक बाल ही नहीं झाड़ते हैं. बालों को लंबे समय तक नहीं झाड़ने पर भी हेयरफॉल की परेशानी पैदा हो सकती है. बालों को झाड़ने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे बालों को मजबूत रखने में और उनकी ग्रोथ में मदद मिलती है.  

गीले बालों में क्यों नहीं करनी चाहिए कंघी?

एक्सपर्ट के मुताबिक, धोए हुए गीले बालों की जड़े कमजोर होती है. इसलिए जब हम इन्हें सुखाए बिना ही कंघी करते हैं तो बालों की जड़ों में एक खिंचाव पैदा होता है, जिसकी वजह से बाल कमजोर होकर टूट जाते हैं. गिले बालों में हमेशा कंघी करने से बचना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से न सिर्फ बाल कमजोर होते हैं, बल्कि इनकी नरमी भी चली जाती है. जिससे फ्रिजीनेस और रूखेपन की परेशानी पैदा हो जाती है. इसलिए बालों को हमेशा सुखाकर ही कंघी करें, ताकि इनके टूटने की संभावना कम हो जाए. 

दिन में कितनी बार कंघी करनी चाहिए?
 
हेल्दी बालों के लिए दिन में रोजाना दो बाल कंघी करनी चाहिए. बालों को धोने से पहले झाड़ना हमेशा एक अच्छा ऑप्शन होता है, क्योंकि पहले सुलझा लेने से बाद में बालों के उलझने की आशंका नहीं रहती. शैंपू करने के बाद आप बालों को खुली हवा में छोड़ दें. बालों को स्मूथ करने के लिए आप सिरम का इस्तेमाल कर सकते हैं.  

कंघी करने का सही तरीका क्या है?

बालों में कभी-भी जोर जोर कंघी नहीं करनी चाहिए. धीरे-धीरे कंघी करने से आपके बाल कम झड़ेंगे. बालों को कंघी करते वक्त इन्हें दो हिस्सों में बांट लें, फिर कंघी करें. ध्यान रहे कि जिस कंघी का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके दांत मोटे हों. क्योंकि पतली दांत वाली कंघी आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है. बालों को झाड़ने के लिए सबसे पहले नीचे से शुरुआत करें. बालों को पहले निचले सिरे से सुलझाएं, क्योंकि सबसे ज्यादा उलझन निचले सिरे में ही रहती है. ऐसा करने से आपके बाल कम झड़ेंगे और उनकी मजबूती भी बरकरार रहेगी. 

ये भी पढ़ें: बार-बार पेशाब आना भी हो सकता है खतरनाक! ऐसे पता करें कोई बीमारी का संकेत तो नहीं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget