एक्सप्लोरर

भूलकर भी ना करें आती हुई छींक को रोकने की गलती, हो सकता है जान का खतरा, एक शख्स का फट चुका है गला

Health tips: लोगों के बीच रह कर आपको अगर छींकने में शर्म आती है तो ये जान लें कि शर्म आपकी जान पर भारी पड़ सकती है. क्योंकि छींक को रोकना जानलेवा साबित हो सकता है.

Health Tips: बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको छींक आती है. कुछ लोगों को अपनी छींक से ऐतराज नहीं होता. लेकिन कुछ लोग  छींकने से शर्माते हैं और छींक रोकने की कोशिश भी करते हैं. बिना ये सोचे कि छींक रोकने की ये कोशिश जान पर भारी भी पड़ सकती है. आप को शायद ये बातें बेमानी लगे. लेकिन हकीकत यही है छींक रोकने से कभी कभी ऐसे हालात भी बन सकते हैं जो आपकी जान पर बेहद भारी साबित हो सकते हैं. एक शख्स इसका शिकार भी हो चुका है.
 
छींक रोकने से फट गया गला
बीएमजे केस रिपोर्ट्स में छपे पेपर्स के मुताबिक 34  साल के एक शख्स को छींक रोकना इस कदर भारी पड़ा कि जान के  लाले ही पड़ गए. ब्रिटेन के इस शख्स के गले में  तेज दर्द  और सूजन आने लगी. कुछ ही दिन में उसके लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया. परेशान शख्स इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा. अपनी इस तकलीफ का कारण  सुना तो पहली बार में उसे भी यकीन नहीं हुआ. डॉक्टर ने उसे बताया की छींक रुकने से सारा प्रेशर गले में अंदर चला गया. जिससे गले के मुलायम टिश्यूज फट गए. इस वजह से उसके लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया.
 
क्यों खतरनाक है छींक रोकना?
जब भी छींक आती है तब नाक के रास्ते से तेज हवा बाहर ती है. अब अगर आप छींक रोकते हैं तो हवा का दबाव बाहर जाने की जगह अंदर ही मुड़ जाता है. जिसका असर किसी और अंग पर पड़ सकता है. छींक के रास्ते बाहर निकलने वाली हवा का प्रेशर बहुत ज्यादा होता है. ये अगर कान के जरिए बाहर निकलती है तो कान के पर्दे भी फाड़ सकती है. इस प्रेशर से आंख, नाक और कान के ब्लड वेसल्स भी फट सकते हैं. असर ज्यादा गंभीर हुआ तो जान जाने का डर भी बना रहता है. इसलिए छींक रोकने की गलती कभी न करें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget