एक्सप्लोरर

क्या कुर्सी पर कंधे झुकाकर बैठते हैं आप? तुरंत बदल लें यह आदत, वरना गर्दन पर निकल आएगा ऊंट जैसा कूबड़

आजकल लोग ऑफिस हो या फिर घर हो कई घंटों तक लगातार लैपटॉप पर बैठकर काम करते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इससे आपको क्या क्या दिक्कत हो सकती है और बचाव क्या है,

आजकल बहुत से लोग गर्दन के ठीक नीचे और पीठ के ऊपर एक तरह का उभार देखते हैं. इसे देखकर अक्सर सवाल उठता है कि आखिर यह क्यों होता है और क्या यह कोई गंभीर बीमारी है. मेडिकल भाषा में इसे काइफोसिस या बफैलो हंप कहा जाता है. आम बोलचाल में लोग इसे गर्दन का कूबड़ भी कहते हैं. चलिए जानते हैं कि ये क्यों होता है. 

गर्दन का कूबड़ क्यों बनता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, हमारी रीढ़ की हड्डी में हल्का सा टेढ़ापन सामान्य होता है. लेकिन अगर यह झुकाव 45 डिग्री से ज्यादा हो जाए तो परेशानी शुरू हो सकती है. कई बार यह सिर्फ उभार के रूप में दिखता है, लेकिन कुछ लोगों को इसके साथ पीठ दर्द, मांसपेशियों में जकड़न, थकान और रीढ़ के पास दर्द भी महसूस होता है. डॉ. अभिजीत पवार (स्पाइन विशेषज्ञ, मुंबई) ने BBC से बातचीत में बताया कि इसका सबसे बड़ा कारण गलत तरीके से बैठना है. घंटों झुककर मोबाइल देखना, कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करना और सिर नीचे करके फोन इस्तेमाल करना. ये आदतें गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव डालती हैं और धीरे-धीरे गर्दन के नीचे चर्बी और हड्डी का उभार बनने लगता है.

और कौन से कारण हो सकते हैं?

  • भारी बैग उठाना – कंधे और पीठ पर दबाव डालता है.
  • हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपोरोसिस) – रीढ़ की हड्डी पर चोट का खतरा बढ़ाता है.
  • मोटापा – रीढ़ पर अतिरिक्त तनाव डालता है.
  • हार्मोनल और मेडिकल कारण – जैसे PCOS, लंबे समय तक स्टेरॉयड का इस्तेमाल या जनेटिक समस्याएं.
  • बढ़ती उम्र – बुज़ुर्गों में हड्डियों की कमजोरी से यह समस्या आम है.

डॉ. अग्निवेश टिक्कू (स्पाइन सर्जन, अपोलो हॉस्पिटल्स, नवी मुंबई) ने BBC से बातचीत में बताया कि इसे “बफ़ैलो हंप” भी कहा जाता है और यह खासकर उन लोगों में ज्यादा दिखता है जो लंबे समय तक बैठे रहते हैं और मोबाइल-लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल करते हैं. लगातार झुककर बैठने से गर्दन की मांसपेशियों का संतुलन बिगड़ जाता है और वहां पर चर्बी जमने लगती है.

क्या यह खतरनाक है?

शुरुआत में यह केवल दिखने की समस्या लग सकती है. लेकिन समय पर ध्यान न देने पर यह रीढ़ की बनावट को बिगाड़ सकता है और लंबे समय तक दर्द का कारण बन सकता है. अगर यह बहुत बढ़ जाए तो इलाज की जरूरत पड़ती है.

इससे कैसे बचें?

  • हमेशा सीधे बैठने और सही पोश्चर बनाए रखने की आदत डालें.
  • हर 30-40 मिनट में उठकर थोड़ी देर चलें या स्ट्रेचिंग करें.
  • बहुत भारी बैग न उठाएं.
  • हड्डियों की सेहत के लिए कैल्शियम और विटामिन D का ध्यान रखें.

अगर गर्दन का उभार बढ़ रहा है या दर्द लगातार बना हुआ है तो तुरंत स्पाइन विशेषज्ञ से संपर्क करें.

गर्दन का यह उभार या कूबड़ सिर्फ गलत बैठने की आदतों से ही नहीं बल्कि कई मेडिकल कारणों से भी हो सकता है. समय रहते सही पोश्चर, नियमित एक्सरसाइज और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- क्या पीरियड्स रोकने की दवा से हो सकती है मौत, डॉक्टर से जानें क्यों होता है ऐसा?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget