एक्सप्लोरर

Food Tips: सिर्फ खरबूज ही नहीं, खरबूज के बीज भी होते हैं बहुत फायदेमंद

Vitamins And Minerals In Seeds: खरबूजे के बीजों में विटामिन ए, सी और ई होता है, इसके अलावा ज़िंक, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाया जाता है. इसके अलावा भरपूर प्रोटीन पाया जाता है.

Muskmelon Seeds Benefits: सीड्स के फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा. जिस तरह से कद्दू, अलसी और तरबूज के बीज फायदा करते हैं वैसे ही खरबूज के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं. अक्सर आपने मिठाईयों में खरबूज के बीज लगे देखे होंगे. गर्मी में सभी के घरों में खरबूज आते हैं. खरबूज खाने में बहुत टेस्टी लगता है, लेकिन इसके बीजों को बेकार समझकर लोग फेंक देते हैं. हालांकि कुछ लोग खरबूज के बीजों को धोकर साफ करके सुखा लेते हैं. बाद में इन्हें छीलकर कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल करते हैं. खरबूजे के बीज कई तरह के पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं. जानते हैं खरबूजे के बीज के फायदे. 

खरबूजे के बीज में पोषक तत्व

आपको बता दें खरबूज के बीज पोषक तत्वों का भंडार हैं. इन्हें खाने से शरीर स्वस्थ रहता है. खरबूज के बीज में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं. खरबूज के बीज जिंक, पोटैशियम, मैंगनीज, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स हैं. आपको इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

खरबूजे के बीज खाने के फायदे 

1- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे- खरबूज के बीज खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. इन बीजों में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रखते हैं.  खरबूज के बीज खाने से हड्डियां मजबूती होती है. 

2- टाइप-2 डायबिटीज से बचाए- अगर आप खरबूज के बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं तो ये गलत है. इससे आप टाइप-2 डायबिटीज के खतरे से बच सकते हैं. खरबूज के बीज खाने से नींद नहीं आने की समस्या, डिप्रेशन और माइग्रेन जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

3- कार्डियोवैस्कुलर डिजीज रहेंगी दूर- खरबूजे के बीज हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कार्डियोवैस्कुलर फंक्शन को बेहतर बनाता है. खरबूज के बीज खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. इसमें अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो आपको हेल्दी रखता है.

4- बालों और नाखूनों को रखे हेल्दी- खरबूज के बीज में ऐसे तत्व होते हैं जो आपके बालों और नाखूनों को हेल्दी बनाते हैं. इसमें भरपूर प्रोटीन होता है जो बाल और नाखूनों को स्वस्थ रखता है. अगर आप बालों के झड़ने और नाखूनों के कमजोर होने से परेशान हैं तो आपको खरबूजे के बीज जरूर खाने चाहिए. 

5- वजन घटाए- जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें खरबूजे के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए. खरबूज के बीजों में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो वेट लॉस में मदद करता है. फाइबर से भरपूर चीजें खाने से आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है और आप ओवर खाने से बच जाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: सुबह खाली पेट तरबूज खाना चाहिए या नहीं? अच्छी सेहत के लिए इन चीजों का करें सेवन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget