एक्सप्लोरर

Munakka Benefits: क्यों सर्दी में मुनक्के करते हैं दवाई का काम, जान लीजिए क्या है इसे खाने का सही तरीका

सर्दियों में शरीर को स्वस्थ और  इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं. इनमें से एक मुनक्के भी हैं. जानिए इनके सही इस्तेमाल से आपको कितना फायदा हो सकता है.

सर्दियों में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाने की वजह से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. कमजोरी इम्यूनिटी की वजह से लोगों को खासी-जुकाम, गले में खराश, बुखार आदि की शिकायत होने लगती है. सर्दी के मौसम में वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए मुनक्का सबसे बेस्ट है. मुनक्का ना केवल मौसमी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी हैं.

मुनक्का खाने से स्किन तो ग्लो करती ही है, साथ ही वजन भी कम रहता है. मुनक्के में एंटीबैक्टीरियल गुण, बीटा कैरोटीन, कैलशियम, पोटैशियम, मैग्निशियम व कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए उपयोगी हैं. इसमें फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो व्यक्ति को कब्ज से निजात दिलाती है. आइए जानते हैं मुनक्का के क्या फायदे हैं और इसे किस तरह से खाना चाहिए. 

हड्डियों को बनाता है मजबूत

मुनक्का में कैल्शियम होता है जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है. इसमें बोरान नामक एक पोषक तत्व होता है जो कैल्शियम को अब्जॉर्ब करता है और हमारे शरीर की हड्डियों तक पहुंचाता है.

इम्यूनिटी को बनाता है स्ट्रांग

सर्दियों में मौसमी बीमारी कमजोर इम्यूनिटी की वजह से होती हैं. रोज मुनक्का का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और हम वायरल इन्फेक्शन से लड़ पाते हैं.

दूर होती है खून की कमी 

डॉक्टर कहते हैं कि रोज 8 से 10 मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है. इसमें मौजूद आयरन एनीमिया को दूर करता है और बॉडी में खून बढ़ाता है. साथ ही मुनक्के में मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी भी बढ़ाते हैं.

टाइफाइड में फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात के वक्त दूध में चार से पांच मुनक्का उबालकर पीने से सर्दी-जुकाम से तो राहत मिलती है. साथ ही ये टाइफाइड के बुखार में भी फायदेमंद हैं.

वजन घटाने में कारगर

मुनक्का शरीर में मौजूद फैट सेल्स को काटकर वजन घटाने में कारगर है. वजन घटने से भी शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं.

मुनक्का खाने का सबसे सही तरीका

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में 5 से 7 मुनक्के उबालकर इसका सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर रहती हैं और व्यक्ति को अच्छी नींद भी आती है.
 इसके अलावा आप मुनक्के को रात भर पानी में भिगोकर अगले दिन सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं.

यह भी पढ़े: सर्दी में धूप सेंकनी चाहिए, मगर किस वक्त और कितनी देर तक धूप में रहना है ठीक?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget