एक्सप्लोरर

Mouth Cancer: मुंह के कैंसर के इन 6 लक्षणों को नहीं पहचान पाता इंसान, और फिर बढ़ती चली जाती है बीमारी

किसी भी बीमारी की शुरुआत से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं. हम इन्हीं लक्षणों को छोटी-मोटी दिक्कत समझकर इग्नोर करने की गलती करते हैं. यही गलती कैंसर को शरीर में पांव पसारने का मौका देती है.

Mouth Cancer Symptoms: पिछले कुछ दशकों में मुंह के कैंसर के मरीजों में तेजी से वृद्धि देखी गई है. लोगों द्वारा की जा रही लापरवाही भी मामलों में बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह है. ज्यादा स्मोकिंग और शराब का नशा करने की वजह से जो बीमारियां होती हैं, उन बीमारियों में अब खतरनाक Human Papillomavirus (HPV) भी शामिल हो गया है. मुंह का कैंसर, कैंसर के सबसे खतरनाक प्रकारों में से एक है. क्योंकि ये किसी व्यक्ति की जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है. किसी के बोलने के तरीके में बदलाव कर सकता है. खाने-पीने जैसे जरूरी कामों को मुश्किल बना सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं, ये कैंसर व्यक्ति की शारीरिक बनावट में भी बदलाव कर सकता है. 

किसी भी बीमारी की शुरुआत से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं. कई बार हम इन्हीं लक्षणों को छोटी-मोटी दिक्कत समझकर इग्नोर करने की गलती करते हैं. यही गलती कैंसर को शरीर में पांव पसारने का मौका देती है. किसी भी बीमारी के लक्षणों के प्रति लोगों में जागरूकता का होना बहुत जरूरी है. शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों पर नजर रखना बहुत जरूरी है. क्योंकि कोई भी बीमारी शरीर में एकदम से पैदा नहीं होती, वो शरीर में कुछ लक्षणों को प्रकट करती है, ताकि वक्त पर इन बीमारियों की पहचान करके समय पर इलाज लिया जा सके.

शरीर में होने वाले बदलावों को गंभीरता से लें

किसी भी बीमारी को पकड़ने का सबसे पहला तरीका यह है कि आप अपने शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले बदलावों को महसूस करें. अगर शरीर के किसी हिस्से में आपको बेवजह दर्द हो रहा है तो बिना देर किए डॉक्टर से अपनी जांच कराएं. ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, माउथ कैंसर तब होता है, जब कोई गांठ या ट्यूमर गालों के अंदर, जीभ पर, मुंह के ऊपरी हिस्से, मसूड़ों या होंठ पर पैदा होता है. आइए जानते हैं मुंह के कैंसर की पहचान कैसे की जा सकती है.

माउथ कैंसर के लक्षण

1. मुंह में लंबे समय तक दर्दनाक छालों का बने रहना, जो जल्दी ठीक नहीं होते.
2. गर्दन या मुंह में किसी तरह की गांठ बनना
3. दांत में ढीलापन, जो ठीक नहीं होते
4. जीभ या होंठ का सुन्न पड़ जाना
5. जीभ की परत या मुंह में लाल या सफेद धब्बे होना
6. बोलने में बदलाव होना जैसे- अचानक तुतलाहट पैदा होना.

अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी लक्षण को अभी महसूस कर रहे हैं तो बिना देरी के डॉक्टर का रुख करें. अगर आप रोजाना स्मोकिंग करते हैं या शराब पीते हैं और शरीर में इस तरह के लक्षण महसूस कर रहे हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाने में एक मिनट की भी देरी नहीं करनी चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Jaggery: खाना खाने के बाद गुड़ खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, दूर हो सकती हैं कई समस्याएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget