एक्सप्लोरर

Monsoon: मानसून में गंदा पानी पीकर बीमार हो सकते हैं आप, ये है बचने का तरीका

बारिश के मौसम में पानी जमने के कारण या गंदे पानी के कारण कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. आज हम बात करेंगे इससे कैसे बचा जाए.

Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं. इस मौसम में वायरल इंफेक्शन का डर सबसे ज्यादा होता है. बारिश की वजह से मौसम बदलने के कारण पानी, मच्छर और पानी के जमे रहने के कारण मच्छर और उससे होने वाली बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है. आज हम इस आर्टिकल में विस्तार से बात करेंगे कि गंदे पानी के कारण किन बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है. 

गंदे पानी के कारण इन बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता है

बरसात में बच्चों की इम्युनिटी काफी ज्यादा कमजोर हो जाती है. अगर आप खाने-पीने में जरा सी भी लापरवाही करेंगे तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. बारिश के मौसम में कई सारी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. इस मौसम में गंदे पानी,मच्छक और पॉल्यूशन के कारण बाकी मौसम के मुकाबले इस मौसम में बीमारी काफी तेजी से बढ़ती है.

इस मौसम में एयर बोर्न, मॉस्किटो बोर्न, वाटर बोर्न डिजीज पैदा होती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारी मच्छरों के काटने से तेजी से बढ़ती है. वहीं गंदी हवा और पानी के कारण डायरिया, पीलिया और टाइफाइड का खतरा भी बढ़ता है. सिर्फ इतना ही सर्दी-जुकाम और फ्लू और वायरल फिवर भी तेजी से बढ़ती है. 

इस मौसम में गंदे पानी के कारण भी कई सारी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ता है. जिसमें डायरिया की बीमारी है. बारिश के गंदे पानी के कारण एंटेरिक फीवर, हैजा, वायरल हेपेटाइटिस और डायरिया जैसी बीमारी तेजी से फैलती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन बीमारियों से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है. इसलिए इस मौसम में उबले और साफ पानी पिएं. वहीं घर की साफ-सफाई का खासा ध्यान रखें. 

हैजा की बीमारी: यह बारिश के गंदे पानी से फैलने वाली बीमारी है. हैजा होने पर डिहाइड्रेशन और दस्त की समस्या हो सकती है. इससे बचना है तो साफ पानी और हेल्दी खाना ही खाएं.
 
हेपेटाइटिस ए: गंदे पानी के कारण हेपेटाइटिस ए में लिवर हेल्थ पर सबसे ज्यादा इफेक्ट डालती है. पीलिया, फीवर, मतली जैसी समस्याएं इसमें होती है. इसलिए पानी शुद्ध ही पीने की कोशिश करनी चाहिए.
 
टाइफाइड: दूषित पानी और अनहेल्दी खाने से टाइफाइड हो सकती है. यह पानी से होने वाली बीमारी है. इसके चपेट में आने वाले व्यक्ति की एनर्जी खत्म हो जाती है. डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियां भी बारिश के मौसम में अपने पैर पसारती हैं.
 
इस तरह करें बचाव

1. कभी भी कहीं लगे नल से पानी नहीं पीना चाहिए. इससे गंदा पानी पीने का रिस्क रहता है. 

2. हाथों की साफ-सफाई जरूरी होती है. चूंकि इसी से हम खाना खाते हैं, इसलिए खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोएं.

3. खुले ठेले वालों से सब्जियां खरीदने के बाद उसे अच्छी तरह से धोकर ही पकाएं.फल-सब्जियों को खाने से पहले धोने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है.

4. जहां आप रहते हैं, वहां आस-पास स्वच्छ और हरा-भरा रखने की कोशिश करें. गंदा पानी जमा न होने दें. क्योंकि गंदे पानी में मच्छर पैदा होते हैं और बीमारियां फैल सकती हैं.

5. बारिश के मौसम में कीड़े काटने का डर रहता है, इसलिए शरीर को पूरी तरह ढक कर ही रखें. मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का यूज करें.

6. जहां जलभराव हो, वहां से दूर करने की कोशिश करें, क्योंकि इससे हेल्थ को खतरा हो सकता है. बारिश में बाहर से आने के बाद पैर जरूर धोएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Justin Bieber: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं जस्टिन बीबर, एक शो के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget