एक्सप्लोरर

Mobile Uses: पुर्तगाल की महिला ने इतना मोबाइल चलाया, व्हीलचेयर पर ही पहुंच गई...ऐसी क्या हुई बीमारी?

मोबाइल चलाना अब जीवन का हिस्सा है. सुबह उठते ही हाथों में मोबाइल चाहिए होता है. लेकिन पुर्तगाल की महिला को अधिक मोबाइल चलाने की खतरनाक कीमत चुकानी पड़ी. महिला का नर्वस सिस्टम ही प्रभावित हो गया.

Mobile Side Effects: आजकल हर हाथ में मोबाइल देखने को मिलता है. लोग घंटों समय मोबाइल फोन पर गुजार देते हैं. जब तक सोशल मीडिया नहीं था. तब लोग गेम खेलकर मोबाइल पर समय गुजारा करते थे. लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया ने दस्तक दी. लोगों का समय मोबाइल को स्क्रॉल करने में गुजरना शुरू हो गया. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि मोबाइल चलाना आज के जमाने में कितनी गंभीर लत बन चुकी है. इसका खामियाजा पुर्तगाल की महिला को भुगतना पड़ा है. रिपोर्ट के अनुसार, फेनेला फॉक्स नामक महिला 14 घंटे तक मोबाइल चलाती थी. खाना, पीना और डेली लाइफ भी मोबाइल के कारण प्रभावित होने लगी. महिला के सिर में दर्द, गर्दन में दर्द और अन्य तकलीफें होने लगी. चलना फिरना बंद हो गया. डॉक्टरों की सलाह पर महिला को व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा. डॉक्टरों की पड़ताल में इस बीमारी का साइबर सिकनेस होना सामने आया. जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर साइबर सिकनेस बीमारी होती क्या है?

आखिर साइबर सिकनेस क्या है?

आज का युग डिजिटल युग है. खुद केंद्र और राज्य सरकारें आमजन को प्रोत्साहित करती हैं कि लोग डिजीटल दुनिया से जुड़े. ऑनलाइन बैकिंग के साथ ही ऑनलाइन आवेदन और तमाम जरूरी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन ही लें. वहीं, सोशल मीडिया भी लोगों को मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर से जोड़ने की बड़ी वजह बना है. इसी का नतीजा है कि लोग लगातार स्क्रीन को चेहरे के सामने रखते हैं. फेनेला लगातार मोबाइल का प्रयोग करने के कारण साइबर मोशन सिकनेस या फिर डिजिटल वर्टिगो का शिकार हो गईं. डॉक्टरों का कहना है कि इस कंडीशन में मरीज को चक्कर आते रहते हैं. लेकिन पीड़ित इसे नार्मल मानकर इग्नोर करता है. धीरे धीरे यही स्थिति नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर देती है. बाद में ब्रेन और बॉडी में ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने लगती है. 

क्या होते हैं इसके लक्षण?

लगातार उल्टी आना इसका प्राइमरी लक्षण माना जाता है. यदि पेट भरा हुआ है और बीमार हैं तो यह और अधिक गंभीर परेशानी हो सकती है. अधिक खुशबूदार माहौल और बंदे कमरा होने पर भी यह स्थिति बन सकती है. इस कंडीशन में बहुत अधिक चक्कर आते हैं. व्यक्ति एक चीज पर फोकस नहीं कर पाता है. 

और क्या परेशानी होती हैं?

उल्टी और चक्कर के अलावा अन्य परेशानी भी देखने को मिलती हैं. हर समय मोबाइल या अन्य डिजीटल डिवाइस प्रयोग करने के कारण आंखों पर बहुत अधिक दबाव पडता है. इससे ब्रेन पर असर दिखने लगता है. ड्राईनेस, इरिटेशन और धुंधला दिखाई देना शुरू हो जाता है. हर समय सिर दर्द रहने लगता है. गर्दन और कंधे में दर्द शुरू हो जाता है. बेहोशी, पसीना आना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. धीरे धीरे यही स्थिति नर्वस सिस्टम को प्रभावित करने लगती है. 

इस तरह करें बचाव

कोशिश करें कि डिजिटल डिवाइस का प्रयोग कम से कम करें. लेकिन मजबूरी है या जॉब का हिस्सा है तो सुबह-शाम एक्सरसाइज करते रहें. आई स्पेशलिस्ट से सलाह लेकर आंखों की एक्सरसाइज करें. ऑफिस के बाद डिजिटल स्क्रीन का प्रयोग न करें. लैपटॉप या कंप्यूटर पर ब्लू फिल्टर लगा कर रखें. मोबाइल, लैपटॉप का फॉन्ट बड़ा रखें और स्क्रीन की कॉन्ट्रास्ट कम रखें. इससे राहत मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें: कैसे बनता है दही और नींबू का 'हेयर मास्क'? जिसे इस खास तरीके से लगाकर बालों को बनाएं शानदार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget