एक्सप्लोरर

कैसे बनता है दही और नींबू का 'हेयर मास्क'? जिसे इस खास तरीके से लगाकर बालों को बनाएं शानदार

Curd Lemon Juice Hair Mask: आयुर्वेद के मुताबिक, दो घरेलू सामग्री आपके बेजान बालों के लिए रामबाण साबित हो सकती हैं और वो दही और नींबू का रस है.

Curd Lemon Hair Mask: बालों को हेल्दी और सॉफ्ट रखने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते. ब्रेंडेड प्रोडक्ट से लेकर घरेलू उपायों तक सबकुछ ट्राय करते हैं, लेकिन फिर भी इनसे जुड़ी समस्याएं हमारा पीछा नहीं छोड़ती. बालों से जुड़ी दिक्कतें कई वजहों से होती हैं, जैसे- खराब खानपान, बेकार लाइफस्टाइल, अनहेल्दी फूड खाना, हेयर स्टाइलिंग और केमिकल प्रोडक्ट यूज करना आदि. बेजान बालों के लिए सिर्फ एक कारण ही जिम्मेदार नहीं है. हालांकि इनसे छुटकारा पाने के कई तरीके आपके घर में ही मौजूद होते हैं, जिनकी तलाश आप बाहरी प्रोडक्ट में करते हैं.       

आयुर्वेद के मुताबिक, दो घरेलू सामग्री आपके बेजान बालों के लिए रामबाण साबित हो सकती हैं और वो दही और नींबू का रस है, जो ज्यादातर भारतीय घरों में पाया जाता है. दही का इस्तेमाल अलग-अलग हेयर प्रॉब्लम्स के लिए किया जाता है. दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड डेड सेल्स को रिमूव करता है, स्कैल्प को क्लीन करता है और बालों के रोम के विकास को बढ़ावा देता है. 

दही और नींबू से दूर होंगी बालों की समस्याएं!

हेयर मास्क एक्सपर्ट के मुताबिक, दही में मौजूद प्रोटीन घने और चमकदार बालों को पोषण देने में हेल्प करता है. दही को हेयर मास्क बनाने के लिए बाकी घरेलू सामग्रियों के साथ भी मिलाया जा सकता है. हेयर मास्क एक्सपर्ट्स का कहना है कि दही हेल्दी फूड का हिस्सा है, जो विटामिन A और B, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम प्रदान करता है. 

दही और नींबू के रस का कॉम्बिनेशन एक हेल्दी कॉम्बिनेशन है. नींबू के रस में एंटी-फंगल गुण होते हैं. दही और नींबू के कॉम्बिनेशन से बना हेयर मास्क बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में मदद कर सकता है. और तो और डैंड्रफ को भी दूर करता है.

कैसे बनाएं हेयर मास्क?

अच्छे रिजल्ट्स के लिए आप दो बड़े चम्मच दही में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं. फिर इन्हें अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों और लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. इस हेयर मास्क को आपको धुले बालों पर लगाना है. अच्छे परिणाम देखने के लिए हेयर मास्क को हटाने के तुरंत बाद शैम्पू बिल्कुल न करें.

ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह खाली पेट इन चीजों को खाने से बचें , पेट में बवाल होने के साथ-साथ लिवर भी हो सकता है खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
15 अगस्त की छुट्टी में निपटा लें घर के ये 15 जरूरी काम
15 अगस्त की छुट्टी में निपटा लें घर के ये 15 जरूरी काम
Wheat Flour Storage Tips in Monsoon: मानसून में आटे में लग जाते हैं कीड़े, ऐसे करें स्टोर
मानसून में आटे में लग जाते हैं कीड़े, ऐसे करें स्टोर

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget