एक्सप्लोरर

क्या है इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक बीमारी जिसकी चपेट में आए हैं बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती!

मिथुन को उनके दाहिने हिस्से में कमजोरी की वजह से अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर्स को मिथुन की इस बीमारी के बारे में पता चला. फिलहाल मिथुन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है.

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मिथुन की सेहत को लेकर कोलकाता के हॉस्पिटल ने और डॉक्टर्स की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि मिथुन इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक नामक बीमारी से जूझ रहे हैं. इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर का स्ट्रोक उनके ब्रेन में पाया गया है.

दरअसल, मिथुन को उनके दाहिने हिस्से में कमजोरी की वजह से अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर्स को मिथुन की इस बीमारी के बारे में पता चला. फिलहाल मिथुन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है. लेकिन क्या आप इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक बीमारी के बारे में जानते हैं? तो जानते हैं इससे जुड़े हर एक सवाल का जवाब.

दरअसल, इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक बीमारी है एक तरह का स्ट्रोक है, यह ब्रेन के ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट पैदा करती है. दिमाग में ब्लड फ्लो के धीमे होने की वजह से ब्रेन में ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व ठीक से नहीं पहुंच पाते जिससे ब्रेन में डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है.

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक किन कारणों से हो सकता है
स्केमिक स्ट्रोक- यह सबसे आम है जो कि ब्रेन में ब्लड पहुंचाने वाली नसों में ब्लॉकेज के कारण होता है,यह ब्लॉकेज फैटी डिपॉजिट या फिर दूसरे कारणों से हो सकता है

हैमोरेजिक स्ट्रोक
यह स्ट्रोक तब आता है जब दिमाग में खून ले जाने वाली नसें फट जाती है जिससे ब्रेन में रक्त का स्त्राव हो सकता है.

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक के क्या लक्षण हैं
इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक के लक्षण अलग अलग प्रभाव से अलग अलग तरीके के हो सकते हैं,कुछ सामान्य लक्षण जो आमतौर पर सामने आते हैं वो हम आपको बताने जा रहे हैं

हाथ पैर और चेहरे का सुन्न पड़ना और अचानक कमजोरी आ जाना. यह अक्सर शरीर के किसी एक हिस्से में होता है.
अचानक भ्रम होना, बोलने में दिक्कत होना, या किसी बात को समझने में परेशानी होना
आंखों में दिक्कत होना और देखने में परेशानी होना
चलने फिरने में दिक्कत होना, चक्कर आना और असंतुलित हो जाना
बिना किसी वजह के सर दर्द होना

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक से कैसे बचा जा सकता है
अपनी लाइफ स्टाइल में थोड़े से बदलाव करके आप इस बीमारी को होने से रोक सकते हैं

हेल्दी फूड को अपने मेन्यू में शामिल करें
रोज एक्सरसाइज करें
एल्कोहल और तंबाकू को बिल्कुल छोड़ दें
ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियमित योगा और वॉक से कंट्रोल में रखें

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक एक इमरजेंसी है, अगर आपको थोड़ा भी लगता है कि आप इसके शिकार हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. आपका थोड़ा सा सतर्क रहना आपकी जान बचा सकता है. इस बीमारी की रोकथाम के लिए संबधित बीमारी के एक्सपर्ट से सलाह लें और उनके द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: जॉब के लिए दिए गए रिज्यूम में शख्स ने लगा दी ऐसी तस्वीर, जान कर दंग रह जाएंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget