एक्सप्लोरर

Depression: ओवरईटिंग से लेकर नशा करने तक, डिप्रेशन को बढ़ा सकती हैं ये 5 आदतें, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब भी डिप्रेशन (Depression) महसूस हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही और कई समस्याएं बढ़ सकती हैं.

Depression Symptoms : आज डिप्रेशन एक गंभीर बीमारी बन चुकी है. यह लाइफ को गंभीर तौर से प्रभावित कर रही है. इसकी वजह से कई बीमारियां घेर सकती हैं, इसलिए डिप्रेशन को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए और इससे बचने की हर कोशिश करनी चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स, (Health Experts) के मुताबिक, जब भी डिप्रेशन (Depression) महसूस हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही और कई समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं डिप्रेशन होने पर क्या-क्या नहीं करना चाहिए...

1. नशा न करें
कई बार डिप्रेशन में जाने के बाद लोग नशे की ओर चले जाते हैं. शराब और सिगरेट पीने लगते हैं. उन्हें लगता है कि इससे वे डिप्रेशन से बाहर आ जाएंगे लेकिन यह सबसे बड़ी भूल है. ऐसे में नशे से बचना चाहिए.

2. अकेले में न रहें
जब भी डिप्रेशन यानी अवसाद महसूस हो तो अकेले न रहें, क्योंकि यह ऐसी कंडीशन होती है, जब मन उदास हो जाता है और अकेले (Lonliness) में ही रहने का मन करता है. इससे बचकर खुली हवा में चले जाएं. फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कुछ वक्त बिताएं. अपनी बातों को मन में न दबाएं, उन्हें खुलकर जाहिर करें.

3. ज्यादा न खाएं
कई बार डिप्रेशन में जाने के बाद लोग जरूरत से ज्यादा खाना (Overeating) खाने लगते हैं. उन्हें भूख नहीं भी लगी होती, फिर भी ज्यादा खाते हैं. इससे उनके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. फिजिकल और मेंटल लेवल पर कई दिक्कतें आ सकती हैं. अनिद्रा, अपच या पेट में गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए ओवरईटिंग से बचने की कोशिश करें.

4.  बेड पर न पड़े रहें
डिप्रेशन होने पर अक्सर लोग बेड पर ही पड़े-पड़े कई घंटे निकाल देते हैं. इससे उन्हें अनिद्रा की शिकायत हो सकती है, इसलिए जब भी ऐसा महसूस हो तो बाहर निकल जाएं. एक्सरसाइज, योगा, डांस या कोई दूसरी एक्टिविटी करें. 

5. मोबाइल-लैपटॉप से रहें दूर
डिप्रेशन होने पर बहुत से लोग अकेले में जाकर मोबाइल पर गेम्स या सोशल मीडिया चलाने लगते हैं जो स्ट्रेस और डिप्रेशन को बढ़ा सकता है. इससे कई दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इसलिए जब भी अवसाद महसूस हो तो इन चीजों से दूरी बनाएं. लोगों के साथ वक्त बिताएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget