एक्सप्लोरर

क्या अकेलेपन से बढ़ जाता है डिमेंशिया का खतरा? नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

अकेलेपन को अक्सर ही डिप्रेशन और उदासी से जोड़कर देखा जाता है.इससे इंसान जल्दी बूढ़ा हो सकता है. अकेलापन निगेटिव विचार पैदा करता है. कई बार इंसान सुसाइड तक की सोचने लगता है.

Loneliness and Dementia : अकेलापन धीमे जहर की तरह है. यह अपने आप में कोई समस्या नहीं है, लेकिन जब हद से ज्यादा हो जाता है तो कई खतरनाक समस्याएं पैदा कर सकता है. इससे सबसे ज्यादा नुकसान मेंटल हेल्थ को होता है. अब तक के सबसे बड़े अध्ययन में पाया गया है कि अकेलेपन से डिमेंशिया (Dementia) का खतरा 31% तक बढ़ जाता है. नेचर मेंटल हेल्थ में पब्लिश नए रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है. शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अकेलापन महसूस करते हैं, उनमें डिमेंशिया होने की आशंका ज्यादा होती है. इससे दिमाग को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं क्या कहता है रिसर्च...

यह भी पढ़ें: बॉडी में ये सिग्नल दिखें तो हो जाएं सावधान, हो सकती है गंभीर परेशानी

अकेलापन कितना खतरनाक

अकेलेपन को अक्सर ही डिप्रेशन और उदासी से जोड़कर देखा जाता है. ज्यादातर लोगों का मानना है कि अकेले रहने से इंसान मेंटली वीक होता है. यह काफी हद तक सही भी हो सकता है. मायो क्लिनिक की एक रिसर्च यह भी कहती है कि अकेलेपन का असर सिर्फ मेंटल हेल्थ ही नहीं बल्कि बायोलॉजिकल भी हो सकता है. इससे इंसान जल्दी बूढ़ा हो सकता है. अकेलापन निगेटिव विचार भी पैदा करता है. इससे कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. कई बार इंसान सुसाइड तक की सोचने लगता है.

अकेलापन क्या कहता है

नेचर मेंटल हेल्थ में पब्लिश स्टडी में बताया गया कि लंबे समय तक अकेले रहने वालों में हार्ट की समस्याएं भी हो सकती है. उनमें डिप्रेशन होता है और समय से पहले मौत भी हो सकती है. इस स्टडी में अकेलेपन और डिमेंशिया में कनेक्शन भी पाया गया. 

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

क्या कहता है अध्ययन

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन की सहायक प्रोफेसर और अध्ययन की लेखिका मार्टिना लुचेती का कहना है कि हाल के कुछ सालों में देखा गया है कि सामाजिक स्तर पर कटे रहने वाले और कम दोस्त रखने वालों में मेमोरी लॉस यानी डिमेंशिया ज्यादा होता है. लुचेती और उनकी रिसर्च टीम ने दुनियाभर के 608,561 लोगों का डेटा एनालिसिस करने और 21 स्टडीज को देखने के बाद पाया कि अकेलेपन से डिमेंशइया का खतरा बढ़ता है.

इस रिसर्च में अमेरिका, यूरोप, एशिया और लैटिन अमेरिका से डेटा लिया गया. न्यूरोसाइकोलॉजिकल टेस्ट से इसमें शामिल सभी लोगों के अकेलेपन को स्तर को पहचानने की कोशिश की गई और पाया गया कि ऐसे लोग समाज से खुद को अलग पाते हैं और उनमें भूलने की बीमारी जल्दी हो सकती है.

अकेलेपन के अन्य खतरे

1. दिल की बीमारियां बढ़ती हैं.

2. डायबिटीज

3. पाचन से जुड़ी समस्याएं

4. नींद न आना

5. डिप्रेशन-स्ट्रेस, मानसिक तनाव, सुसाइड का ख्याल आना, मेंटल डिसऑर्डर

6. सामाजिक रूप से अलग होना, आर्थिक समस्याएं

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget