एक्सप्लोरर

Men's Health: पुरुषों को इन 5 गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा, शरीर के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन

Vitamin For Men: पुरुषों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. सही खान-पान से साथ ड्रिंक और धूम्रपान की आदत को भी कंट्रोल रखना जरूरी है.

Vitamin And Nutrition For Men Health: पुरुषों के शरीर को भी ऐसे कई विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है जो उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करे. महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को गंभीर बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है. अगर शरीर में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की कमी हो रही है तो आप घर या ऑफिस का कई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे. कई मामलों में पुरुषों को महिलाओं से ज्यादा तनाव और चिंता रहती है. इसलिए समय-समय पर आपको अपनी हेल्थ का चेकअप करवाते रहना चाहिए. लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए पुरुषों को अपनी डाइट और लाइफ दोनों को लेकर प्लानिंग करनी चाहिए. जानते हैं पुरुषों के लिए जरूरी विटामिन कौन से हैं और उन्हें किन बीमारियों का ज्यादा खतरा रहता है. 

Men's Health: पुरुषों को इन 5 गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा, शरीर के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन

पुरुष के स्वास्थ्य के लिए जरूरी विटामिन 

1-ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3)- पुरुषों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ आहार में जरूर शामिल करने चाहिए. ओमेगा हाई ब्लड प्रेशर को कम करके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत, त्वचा और बाल स्वस्थ बनते हैं.

Men's Health: पुरुषों को इन 5 गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा, शरीर के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन

2-विटामिन डी (Vitamin D)- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पुरुषों को डाइट में विटामिन डी जरूर शामिल करना चाहिए. विटामिन डी से हड्डियां मजबूत बनती हैं. जोड़ों के दर्द की समस्या और कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए भी विटामिन डी जरूरी है. 

3- फोलिक एसिड (Folic Acid)- महिलाओं की तरह ही पुरुष के शरीर को भी फोलिक एसिड की जरूरत होती है. फोलिक एसिड से हार्ट और दिमाग सही तरीके से फंक्शन करते हैं. फोलिक एसिड होमोसिस्टीन (Homocysteine) कम्पाउंड को गलाकर खून को पतला करने और ब्लड फ्लो अच्छा करने में मदद करता है. उम्र के साथ होने वाली भूलने की बीमारी और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को दूर करता है.  

Men's Health: पुरुषों को इन 5 गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा, शरीर के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन

4- सेलेनियम (Selenium)- पुरुषों के शरीर के लिए सेलेनियम बहुत जरूरी है. अगर शरीर में सेलेनियम भरपूर मात्रा में है तो इससे फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) के लेवल में कमी आती है. सेलेनियम से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है और लंग को कैंसर से लड़ने में भी मदद मिलती है. स्मोकिंग करने वाले लोगों को डेली सेलेनियम की डोज लेनी चाहिए. शरीर में फ्री रेडिकल (Free Radicals) की वजह से झुर्रियों ही समस्या भी जल्दी होने लगती है. 
 
5- आयरन और ज़िंक (Iron Zinc)- दिनभर एनर्जी को बनाए रखने Qj ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छा रखने के लिए आयरन जरूरी है. आयरन से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और हीमोग्लोबिन ठीक रहता है. पुरुषों को इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ज़िंक का सेवन भी करना चाहिए. ज़िंक एक्जिमा, अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर के दौरान भी फायदेमंद होता है. 

पुरुषों को होने वाली बीमारियां  

1- उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. कई बार पुरुषों में एन्लार्ज्ड प्रोस्टेट की समस्या होने लगती है. पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी ज्यादा रहता है. 

2- पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ इरेक्टाइल डिस्फंक्शन भी होने लगता है. भले ये कोई खतरनाक बीमारी नहीं है, लेकिन इसकी वजह से पुरुष अपनी लाइफ को ठीक से इंजॉय नहीं कर पाते. ऐसे में कई बार पुरुषों में डिप्रेशन बढ़ सकता है.

Men's Health: पुरुषों को इन 5 गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा, शरीर के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन

3- टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की वजह से पुरुषों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने से पुरुषों के यौन विकास और रंग-रूप भी प्रभावित होता है. स्पर्म के प्रोडक्शन और पुरुषों की सेक्स लाइफ को भी ये प्रभावित करता है. 

4- पुरुषों में हृदय से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं. दुनियाभर में हार्ट अटैक की वजह से सबसे ज्यादा पुरुषों की मौत होती है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की समस्या और गंभीर हो जाती है. इसके लिए पुरुषों को अपने ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखना चाहिए.

5- पुरुषों में धूम्रपान से होने वाली महिलाओं का खतरा ज्यादा रहता है. स्मोकिंग करने से फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा भी ज्यादा रहता है. फेफड़ों के कैंसर के 90 प्रतिशत मामले धूम्रपान की वजह से सामने आते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kids Height Health: बच्‍चा पतला हो रहा है तो इन चीजों को खिलाकर बढ़ाएं वजन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget