एक्सप्लोरर

Medicine Side Effects: दवा के साथ इन फूड्स आइटम्स को भूलकर ना खाएं, वरना हो सकता है नुकसान

बीमार होने पर दवा ही बॉडी को फिट रखने का काम करती है. लेकिन कई फूड आइटम ऐसे होते हैं, जोकि दवा के असर को कम करते हैं यहां तक कि नुकसान भी कर देते हैं. इन्हें खाने से बचना चाहिए. 

Medicine Side Effects List: बीमार होना और स्वस्थ्य होना, यह एक नेचुरल प्रक्रिया है. जैसे ही बॉडी में वायरस, बैक्टीरिया समेत अन्य बीमारी जनित पर परजीवी घुसते हैं तो बॉडी में थकान, शरीर गर्म होना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं. ये बीमार होने की निशानी है. जैसे ही आप दवा खाते हैं या खुद से ही इम्यून सिस्टम वर्क करता है तो वो इन बैक्टीरिया, वायरस को मार भगाने लगता है और पेशेंट फिट हो जाता है. आमतौर पर बीमार होने पर कोई भी व्यक्ति दवा खाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि समय से दवा खाना ही जरूरी नहीं है, दवा के साथ क्या खा रहे हैं? ये ख्याल रखना भी जरूरी है. दवा के साथ कुछ चीजें खाने पर नुकसान हो सकता है.  


दवा के साथ क्या नहीं खाना चाहिए

संतरे का जूस न पिएं

यदि दवा खा रहे हैं तो तुरंत बाद संतरे का जूस नहीं पीना चाहिए. ऐसा माना जाता है और कई स्टडी में भी सामने आया है कि संतरे का जूस लेने से दवा के बॉडी में डिजाल्व होेने का टाइम बढ़ जाता है. इससे दवा देर से असर करती है. विटामिन सी युक्त प्रोडेक्ट दवा को देरी से डिजाल्व करता है. 


कैफीन युक्त ड्रिंक्स न लें

कॉफी में कैफीन पाया जाता है. वहीं, एनर्जी ड्रिंक्स मेें भी कैफीन का प्रयोग किया जाता है. ऐसे में दवा के साथ कैफीन युक्त ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए. इसका बॉडी पर निगेटिव असर पड़ता है, वहीं, दवा के घुलने का भी समय बढ़ जाता है. 

शराब का सेवन न करें

दवा खाने के बाद शराब नहीं पीनी चाहिए. कई दवा ऐसी होती हैं, जोकि शराब के साथ मिलकर रिएक्शन पैदा कर देती हैं. इससे बॉडी पर रेशेज, खुजली हो जाती है. इससे लिवर को भी गंभीर रूप से नुकसान होता है. 

डेयरी प्रोडक्ट्स न लें

दूध को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है. डॉक्टर दूध पीने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. वहीं, दवा के साथ दूध पीने को लेकर डॉक्टरों की अलग राय भी है. डॉक्टरों का कहना है कि दूध के साथ दवा खाने से असर कम हो सकता है. डेयरी प्रोडेक्ट दवाओं के असर कम करने का काम करते हैं. इनसे बचना चाहिए. 

मुलेठी भी न खाएं

मुलेठी को गले खराब होने के लिए रामबाण माना जाता है. ये पाचन तंत्र को ठीक करने का भी करमती है. वहीं, दवा खाने के बाद मुलेठी नहीं खाने की सलाह दी जाती है, दरअसल, मुलेठी में ग्लाइसीरिजिजिन पाया जाता है जोकि कई दवाओं के प्रभाव को कम कर सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: समय पर भांप लेंगे यूरीन में आ रहे ये बदलाव तो इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं आप

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget