एक्सप्लोरर

मेयोनीज लवर्स के लिए बुरी खबर, 'सफेद जहर' है ये फूड! शरीर को ऐसे पहुंचा रहा नुकसान

मेयोनीज को चाहने वाले लोगों की कमी नहीं है. चाइनीज फूड हो या पिज्जा-बर्गर जैसे भोजन, इन्हें खाते वक्त लोग मेयोनीज लेना नहीं भूलते हैं. लेकिन इसको खाने के कई सारे नुकसान भी हैं.

Mayonnaise Side Effects: चाहे बच्चे हों या बड़े, मेयोनीज एक ऐसी चीज है, जिसे सभी पसंद करते हैं. बर्गर, पिज्जा या मोमोज के साथ मेयोनीज न हो तो स्वाद फीका लगता है. कुछ लोग मेयोनीज को सैंडविच और पास्ता में डालकर भी खाते हैं. जबकि कुछ लोगों को मेयोनीज का क्रीमी टेक्सचर पसंद आता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मेयोनीज हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? 

अगर आप भी मेयोनीज खाने के शौकीन हैं तो आपको इसके नुकसान के बारे में भी जरूर जानना चाहिए. दरअसल, ज्यादा मेयोनीज खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. इससे आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार भी बन सकते हैं. तो आइए विस्तार से जानते हैं ज्यादा मेयोनीज खाने से क्या साइड इफेक्ट होते हैं. 

मेयोनीज खाने के नुकसान

डायबिटीज: ज्यादा मेयोनीज खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. अगर आप रोज इसे खा रहे हैं, तो डायबिटीज का खतरा बहुत ज्यादा है. वहीं, अगर आप पहले से ही डायबिटीज का शिकार हैं, तो फिर आपको इसे खाने से बचना चाहिए. 

वजन बढ़ना: मेयोनीज को ज्यादा खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. दरअसल, मेयोनीज में काफी मात्रा में कैलोरी होती है. इसमें फैट भी बहुत ज्यादा होता है. इस वजह से अगर आप ज्यादा मेयोनीज खाएंगे, तो मोटे होने का खतरा भी बढ़ेगा. 

ब्ल्ड प्रेशर बढ़ना: ज्यादा मेयोनीज खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है. दरअसल, मेयोनीज में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसकी वजह से ब्ल्ड प्रेशर बढ़ता है. मेयोनीज के ज्यादा सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी होता है. 

दिल संबंधी बीमारी का खतरा: मेयोनीज लवर्स के लिए खतरे की बात ये है कि इसका सेवन हृदय रोग का खतरा बढ़ा देता है. मेयोनीज के एक बड़े चम्मच में लगभग 1.6 ग्राम सेचुरेटेड फैट होता है. ज्यादा मेयोनीज कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिससे हृदय रोग का खतरा होता है. 

सिरदर्द और मतली: बाजार में मिलने वाली मेयोनीज में प्रिजरवेटिव और आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मौजूद एमएसजी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. ज्यादा मेयोनीज खाने से कई लोगों को सिरदर्द, कमजोरी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए घी, कंट्रोल में रहता है शुगर, शरीर को मिलते हैं ये फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget