एक्सप्लोरर

क्या मतली की दवा कैंसर मरीजों को लंबे समय तक जीवित रहने में मदद कर सकती है? जानिए

हालिया एक रिसर्च से पता चला है कि ब्रेस्ट, पैंक्रियाज और दूसरे प्रकार के कैंसर से पीड़ित मरीज अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं. अगर उनको सर्जरी के दौरान मतली को रोकनेवाली दवा इस्तेमाल कराई जाए.

Anti-nausea Drug Help Cancer Patients: मतली के खिलाफ इस्तेमाल की जानेवाली दवा से कैंसर रोगियों को लंबे समय तक जीवित रहने की संभावना पैदा हुई है. शोधकर्ताओं का कहना है ब्रेस्ट, पैंक्रियाज और दूसरे प्रकार के कैंसर से पीड़ित रोगियों को अगर सर्जरी के दौरान दवा दी जाए तो बड़ा फायदा पहुंच सकता है. नई रिसर्च को ANESTHESIOLOGY 2021 की सालाना मीटिंग में पेश किया गया था.

क्या मतली की दवा कैंसर रोगियों को दे सकती है लंबी जिंदगी?

रिसर्च से संकेत मिला कि कैंसर की सर्जरी के तीन महीनों बाद दवा इस्तेमाल करनेवालों के मुकाबले डेक्सामेथासोन (Dexamethasone) नहीं लेनेवाले तीन गुना से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल बोस्टन के शोधकर्ता मैक्समिलियन शफेर ने कहा, "डेक्सामेथासोन का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होता है. ये कैंसर के विकास को रोकता है, लेकिन इम्यून सिस्टम को भी दबाता है." कीमोथेरेपी के दौरान या सर्जरी के बाद उल्टी और मतली को रोकने के लिए मरीजों को दवा दी जाती है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि नन इम्यूनोजेनिक कैंसर जैसे सार्कोमा और ब्रेस्ट, यूटेरस, ओवरी, पैंक्रियाज, थायरायड, हड्डी और जोड़ के कैंसर पीड़ितों में डेक्सामेथासोन मध्य से लंबी अवधि के नतीजों को सुधार सकती है. रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने 74,058 मरीजों के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया. 2005 और 2020 के बीच इजराइल और 2007 और 2015 के बीच मैसाचुएट्स जेनेरल अस्पताल बोस्टन में उनकी नन इम्यूनोजेनिक कैंसर के ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी की गई थी.

सर्जरी के बाद डेक्सामेथासोन मौत का जोखिम करती है कम

कुल 25,178 (34 फीसद) मरीजों को सर्जरी के दौरान डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल कराया गया. 90 दिनों बाद 209 (0.83 फीसद) डेक्सामेथासोन लेनेवाले मरीजों की मौत हो गई. नतीजे से पता चला कि डेक्सामेथासोन समेत कई फैक्टर को ध्यान में रखते हुए दवा लेनेवालों को सर्जरी के बाद एक साल के अंदर मरने का 21 फीसद जोखिम कम होता है. दूसरे विश्लेषण में डेक्सामेथासोन खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हुई जिनको ओवरी, यूटेरस का कैंसर था.

शफेर ने बताया, "हमारे डेटा के आधार पर एनेस्थिसियोलॉजिस्ट को नन इम्यूनोजेनिक कैंसर के ऑपरेशन से गुजरनेवाले रोगियों को डेक्सामेथासोन देने में अधिक आत्मविश्वास महसूस करना चाहिए. ये न सिर्फ मतली में मदद करती है बल्कि इसका नतीजा बेहतर जीवित रहने में भी हो सकता है."

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

World Arthritis Day 2021: जानिए क्या है 'गठिया' बीमारी? जागरुकता फैलाने में आप भी हो सकते हैं शामिल

Hair Fall Problem: कहीं आपके बाल भी तो आयरन की कमी के कारण नहीं झड़ रहें? जानें लक्षण और इलाज

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget