एक्सप्लोरर

पेट की चर्बी और मानसिक तनाव दोनों को कम करता है 'मत्स्यासन', जानें इसके चमत्कारी फायदे

Benefits of Matsyasana: मत्स्यासन एक प्रभावी योगासन है, जो पेट की चर्बी और मानसिक तनाव दोनों को कम करने में मदद करता है. इस आसन को नियमित करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और मानसिक शांति मिलती है.

Matsyasana Benefits for Health: सेहतमंद रहने के लिए योग करना बहुत जरूरी है. यह न सिर्फ शरीर को एक्टिव रखता है, बल्कि उसे लचीला भी बनाता है. रोजाना योग करने से फिटनेस बनी रहती है और शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत होती है. योग में कई आसन होते हैं, जिनमें एक है 'मत्स्यासन', ये नाम दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है- 'मत्स्य' मतलब मछली और 'आसन' मतलब बैठने की मुद्रा. इस आसन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, पेट साफ होता है. गले और आंखों को भी फायदा पहुंचाता है.

मत्स्यासन बेहद फायदेमंद योगासन है- आयुष मंत्रालय

आयुष मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में इसकी जानकारी दी गई है. जिसके मुताबिक मत्स्यासन बेहद फायदेमंद योगासन है, खासकर उन लोगों के लिए जो कब्ज, पीठ दर्द या सांस संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं. इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियां और पाचन तंत्र में बेहतर सुधार होता है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है. फेफड़े खुलते हैं, जिससे सांस लेने में आसानी होती है और सांस संबंधित समस्याएं ज्यादा परेशान नहीं करती. इसके अलावा, यह आसन पीठ की ऊपरी मांसपेशियों को भी आराम देता है और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है. जो लोग पीठ दर्द से परेशान हैं, उनके लिए यह आसन वरदान की तरह है.

महिलाओं के लिए ये काफी लाभदायक है, खासकर उन महिलाओं के लिए, जो गर्भाशय की समस्याओं या डायबिटीज से जूझ रही हों. यह आसन पेट की मांसपेशियों पर मसाज देने जैसा काम करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. मासिक धर्म के दौरान जो दर्द और बेचैनी होती है, उसे भी यह कम करने में मदद करता है. जब पेट की नसों और मांसपेशियों को आराम मिलता है, तो पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन से राहत मिलती रहती है. आसन हार्मोन बैलेंस बनाने में भी सहायक माना जाता है.

मत्स्यासन शारीरिक सेहत और मानसिक शांति के लिए फायदेमंद

मत्स्यासन ना सिर्फ शारीरिक सेहत के लिए, बल्कि मानसिक शांति के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. जब आप इस आसन को करते हैं, तो गहरी सांस लेते हुए एक खास मुद्रा में लेटना होता है, जिससे मन को शांति मिलती है और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है. ये आसन तनाव, चिंता और डर जैसी भावनाओं को कम करने में मदद करता है. यह मन को शांत करने में कारगर है. इसके अलावा, यह पेट की चर्बी घटाने के लिए भी असरदार माना जाता है. इस आसन से पेट की मांसपेशियां पर असर पड़ता हैं, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है.

मत्स्यासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं और दोनों पैरों को आपस में जोड़ लें. हाथों को धीरे-धीरे शरीर के नीचे ले जाएं, उनका रुख जमीन की तरफ हो. इसके बाद अपनी कोहनियों को कमर के पास लाते हुए एक-दूसरे के नजदीक लाएं. अब पैरों की पालथी मार लें और गहरी सांस लेते हुए अपने सीने को ऊपर की ओर उठाएं और धीरे-धीरे सिर को पीछे की ओर झुकाएं, ताकि सिर का ऊपरी हिस्सा फर्श से हल्का स्पर्श करे. इस स्थिति में शरीर को संतुलित और आरामदायक बनाए रखें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget