एक्सप्लोरर

शादी कर चुके हैं तो जल्दी नहीं होंगे बूढ़े, कुंवारों को डरा देगी ये स्टडी

Health Study: न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में हुई स्टडी से पता चला है की शादीशुदा पुरुषों की उम्र अकेले रहने वाले पुरुषों की तुलना में कम बढ़ती है.

Married Men Live Longer Than Singles: सिंगल लोगों के लिए अक्सर कहा जाता है कि वो  शादीशुदा लोगों की तुलना में ज्यादा खुश रहते हैं और खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं. यही वजह है कि लंबी उम्र तक खुद को जवान महसूस करते हैं. लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में हुए खुलासे में कुछ और ही हकीकत सामने आई है.

दरअसल इस रिसर्च में सामने आया है कि सिंगल रहने वाले पुरुष जल्दी बूढ़े हो जाते हैं जबकि शादीशुदा पुरुषों की एजिंग प्रोसेस सिंगल पुरुषों के मुकाबले धीमी होती है. आसान भाषा में कहा जाए तो मैरिड मैन लंबी उम्र तक जवान रहते हैं. हालांकि इस रिसर्च में भी ऐसा सिर्फ पुरुषों के मामले में ही सामने आया है महिलाओं में ऐसा कोई बदलाव नहीं होता है.

क्या कहती है स्टडी 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में हुई स्टडी से पता चला है की शादीशुदा पुरुषों की उम्र अकेले रहने वाले पुरुषों की तुलना में कम बढ़ती है. इंटरनेशनल सोशल वर्क जनरल मे इस स्टडी को पब्लिश किया गया है. इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने 45 से लेकर 85 की उम्र तक के वयस्कों की हेल्थ और लाइफस्टाइल पर 20 सालों तक अध्ययन किया. इस स्टडी का उद्देश्य यह जानना था की शादी के बाद सेहत पर क्या असर पड़ता है.क्या शादीशुदा लोग सक्सेसफुली एज्ड होते हैं या नहीं. इस रिसर्च पर फिजिकल हेल्थ और मेंटल हेल्थ के साथ ही सोशल लाइफ जैसे पैरामीटर का इवैल्यूएशन किया गया है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

महिलाओं के केस में मामला उल्टा 

रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ है की शादीशुदा पुरुष अपने सिंगल रहने वाले दोस्तों की तुलना में बेहतर तरीके से उम्र बढ़ाने में कामयाब रहते हैं. हालांकि यह तभी होता है जब वह उम्र भर शादीशुदा रहें. रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि अगर बीच में शादी टूट जाती है या फिर पार्टनर की मौत हो जाती है तो इसका उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया पर बुरा असर होता है. वही मैरिड वूमेन और सिंगल वूमेन की उम्र में शादी से कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आता. रिसर्च में यह बात सामने आई की जिन महिलाओं ने शादी की या फिर तलाक हो गया वे अनमैरिड महिलाओं से ज्यादा परेशान रहती हैं.

यह भी पढ़ें :दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम, बस खाने में कम कर दें ये एक चीज

अकेले रहने वाली महिलाएं ज्यादा खुश

वैज्ञानिकों की मां ने तो महिलाओं के लिए यह बात बिल्कुल उल्टी है. वैज्ञानिकों का मानना है कि महिलाएं अक्सर अकेले रहकर ज्यादा खुश महसूस करती हैं. जबकि पुरुषों के लिए अकेले रहना कठिन होता है. एक और रिसर्च में यह पाया गया कि महिलाएं अकेले ज्यादा खुशी महसूस करती हैं और उन्हें रोमांटिक रिलेशनशिप की भी कम जरूरत पड़ती है.

विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं को अपने परिवार और दोस्तों से ज्यादा सपोर्ट मिलता है. जबकि शादी के बाद वो घर के कामों में उलझ जाते हैं और कई बार तो उन्हें अपनी यौन संतुष्टि को भी नजरअंदाज करना पड़ता है जो उनके परेशानी की वजह बना रहता है.

इसके अलावा और भी कई रिसर्च से पता चला है कि शादीशुदा मर्द अकेले रहने वाले पुरुषों से ज्यादा खुश रहते हैं. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की एक पब्लिश्ड रिपोर्ट में बताया गया है कि शादी महिलाओं की मृत्यु दर को एक तिहाई काम करती है. इसके अलावा नेचर हुमन बिहेवियर जनरल की रिपोर्ट में बताया गया है कि शादीशुदा लोगों की मुकाबला सिंगल रहने वाले लोग मेंटल प्रॉब्लम्स से ज्यादा जूझते हैं. रिसर्च में सामने आया है कि अनमैरिड लोग शादीशुदा लोगों की तुलना में 79% ज्यादा डिप्रेशन में रहते हैं. विधवा महिलाओं में यह जोखिम 64 प्रतिशत और तलाकशुदा महिलाओं में 99% तक बढ़ जाता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना...

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget