एक्सप्लोरर

Green Tea Recipe: वजन कम करने के लिए ग्रीन टी बना तो रहे हैं, लेकिन इसे बनाने और पीने का सही तरीका जानते हैं?

Green Tea Recipe: अगर आप भी ग्रीन टी बना रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि ग्रीन टी को आप किस समय पी रहे हैं और कैसे बना रहे हैं. ये भी आपकी सेहत के लिए जानना बेहद जरुरी है.

Green Tea Recipe:  पेट की चर्बी घटाने की बात हो या फिर सेहत बनाने की हमें सबसे पहले ग्रीन टी याद आती हैं. ग्रीन टी को सबसे ज्यादा हेल्दी ड्रिंक माना जाता है. अगर आप भी ग्रीन टी बना रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि ग्रीन टी को आप किस समय पी रहे हैं और कैसे बना रहे हैं ये भी आपकी सेहत के लिए जानना बेहद जरुरी है. यूं तो बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि ग्रीन टी बनाने का सही तरीका क्या है, साथ ही ग्रीन टी को किस समय पीना आपके लिए अच्छा रहेगा. 

ग्रीन टी को बनाने का सही तरीका

ग्रीन टी को बनाने के लिए दो कप पानी लें. इसके बाद एक टुकड़ा अदरक का कटा हुआ. दो इलायची फिर कम से कम दस पुदीने की पत्तियां लें. दस तुलसी की पत्तियां लें. एक छोटी चम्मच नींबू का रस. इसके बाद दो चम्मच शहद. अब हम आपको बताते हैं कि इसे बनाने का सही तरीका क्या है. सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी मीडियम आंच पर उबाल लें फिर उसमें अदरक और इलायची कूट कर डाल दें. फिर अच्छे से उबाल आने पर गैस बंद कर दें. तुलसी और पुदीने को धो कर उबले हुए पानी में डालें, इसके बाद एक छोटी चम्मच नींबू का रस डालकर मिलाइए. अब कप में 1–1 छोटी चम्मच शहद डालिए और चाय को कप में छान कर इसे चम्मच से अच्छे से मिला लीजिए. बस आपकी ग्रीन टी परफेक्ट तरीके से बनकर तैयार हैं. 

जानें इस टी को पीने का सही तरीका

एक स्टडी के मुताबिक ग्रीन टी का पीने का सही तरीका है कि इसे पीने की मात्रा ज्यादा न हों. ग्रीन टी का सेवन में दिन में एक ही बार करना सही रहता हैं. इसके अलावा वजन कम करने के लिए ग्रीन टी को खाली पेट पीना फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाली पेट ग्रीन टी का सेवन नुकसान दे सकता है. बताते चलें कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सोने से पहले यह टी ले सकते हैं. वजन घटाने के लिए ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीना चाहिए. खाना खाने के एक घंटे पहले और बाद में ग्रीन टी पीना अच्छा रहता है. इसके अलावा ग्रीन टी में नींबू रस मिलाकर पीना भी आपको फायदा करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: इस शहर में बसने वाले को मिल रहे हैं 25 लाख रुपए, आप भी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget