एक्सप्लोरर

Lung Cancer: उंगलियों और नाखूनों पर दिखाई देते हैं फेफड़े के कैंसर के ये लक्षण, ऐसे करें अपना 'फिंगर टेस्ट'

फेफड़ों का कैंसर सबसे तेजी से फैलने वाला कैंसर है. इस बीमारी के लक्षण आमतौर पर तब दिखाई देते हैं, जब कैंसर सेल्स पूरे शरीर में फैल जाते हैं.

Lung Cancer Symptoms On Finger: शरीर में पनपने वाली हर बीमारी कोई न कोई संकेत जरूरी देती है. हालांकि वो संकेत इतने कॉमन होते हैं कि उन्हें हम अक्सर छोटी-मोटी दिक्कत समझकर इग्नोर कर देते हैं. इग्नोर करने की वजह से बीमारी को पांव पसारने का और शरीर में अपना विस्तार करने का मौका मिल जाता है. गंभीर और खतरनाक बीमारियों में एक नाम 'कैंसर' का भी है. कैंसर का लगभग हर प्रकार घातक माना जाता है. हालांकि अगर आप शुरुआत में ही शरीर में दिखने वाले लक्षणों के प्रति सजग हो जाएं तो गंभीर से गंभीर बीमारी को भी धूल चटाई जा सकती है.

यह तो आप जानते होंगे कि सबसे ज्यादा खतरनाक कैंसर 'फेफड़े का कैंसर' होता है. आजकल कई लोगों को इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले रखा है. बाकी बीमारियों की तरह ही शरीर में लंग कैंसर के भी कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिनकी पहचान कर आप समय पर इलाज लेकर इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं. फेफड़ों का कैंसर सबसे तेजी से फैलने वाला कैंसर है. इस बीमारी के लक्षण आमतौर पर तब दिखाई देते हैं, जब कैंसर सेल्स पूरे शरीर में फैल जाते हैं. 

उंगलियों पर भी दिखते हैं ये लक्षण

लंग कैंसर के कुछ लक्षण उंगलियों पर भी दिखाई देते हैं. जब आप नाखूनों को एक साथ प्रेस करते हैं तो क्या आपको हीरे जैसी एक लाइट नजर आती है? अगर इस गैप को आप देख नहीं पा रहे तो आपकी उंगलियां आपस में क्लब कर सकती हैं, जिसकी वजह से उंगलियों के सिरे में सूजन आ सकती है. नाखून नॉर्मल से ज्यादा मुड़ने लगते हैं. ये फेफड़े के कैंसर का एक लक्षण हो सकता है. ये लक्षण चरणों में दिखाई दे सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, अंत में उंगलियों के सॉफ्ट टीशूज़ में लिक्विड जमा होने की वजह से उंगलियां बड़ी-बड़ी हो सकती हैं और इनमें सूजन आ सकती है.

इन लक्षणों को लेकर रहें अलर्ट

हर व्यक्ति में फेफड़े के कैंसर के लक्षण अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं. कुछ लोगों में कई सारे लक्षण दिखाई देते हैं. जबकि कुछ लोगों में एक भी लक्षण नजर नहीं आते. यहां हम फेफड़ों के कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पहचान करके आप समय पर इलाज लेकर ठीक हो सकते हैं:- 

1. लगातार खांसी आना, जो 3 हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक बने रहना.
2. सांस फूलना
3. घरघराहट महसूस होना
4. छाती में बार-बार इन्फेक्शन होना
5. खांसी का गंभीर रूप
6. छाती और कंधे में दर्द का अनुभव
7. खांसी के साथ खून आना
8. कफ में खून आना
9. बेवजह थकान
10. एनर्जी की कमी
11. कर्कशता
12. चेहरे या गर्दन में सूजन

शरीर में इन लक्षणों के दिखने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको फेफड़े का कैंसर ही है. ये समस्याएं किसी और वजह से भी पैदा हो सकती है. हालांकि लक्षणों के प्रति सावधान रहने से आपको बीमारी का जल्दी पता लगाने और समय पर इलाज करवाने में बहुत मदद मिलेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: नदी में प्री-वेडिंग शूट करा रहा था कपल, हुआ बड़ा हादसा, पानी में डूबी दुल्हन, सामने आया Video

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
Regular Health Checkup: क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget