लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 10 नए मरीजों की पुष्टि
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 10 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राजधानी में अब तक स्वाइन फ्लू के 2,123 मामले सामने आ चुके हैं.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 10 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राजधानी में अब तक स्वाइन फ्लू के 2,123 मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा रविवार को डेंगू का भी एक मरीज पाया गया, जिसके बाद लखनऊ में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 70 तक पहुंच गई है.
सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील रावत ने बताया कि किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज और पीजीआई की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को स्वाइन फ्लू के 10 नए मरीज सामने आए. इनमें एक मरीज का इलाज पीजीआई में चल रहा है, जबकि बाकी मरीजों का इलाज घर पर ही हो रहा है.
उन्होंने बताया कि राजाजीपुरम निवासी आलम खां में डेंगू की पुष्टि हुई है. इनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Source: IOCL

























