एक्सप्लोरर

Low Blood Pressure: ऐसे पता लगाएं कि आपका ब्लड प्रेशर 'लो' है, जानें घर पर कैसे कर सकते हैं इसका इलाज?

Low Blood Pressure: अगर आपको लगता है कि लो ब्लड प्रेशर इतनी बड़ी समस्या नहीं है तो बता दें कि समय पर उपचार नहीं मिलने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

Low Blood Pressure Home Remedy: कई बार शरीर में ऐसी बीमारियां लग जाती हैं जिनको हम अक्सर नॉर्मल समझने की गलती कर बैठते हैं और इनके इलाज पर ध्यान नहीं देते. ऐसी ही एक बीमारी लो ब्लड प्रेशर की है, जो दुनियाभर में कई लोगों को प्रभावित करती है. कई बार लोग इस बीमारी के लक्षणों को पहचान ही नहीं पाते और पहचान भी लेते हैं तो उपचार पर ध्यान नहीं देते. लो ब्लड प्रेशर के आम लक्षणों में चक्कर आना या बीमार महसूस करना शामिल है. 

अगर आपको ऐसा लगता है कि लो ब्लड प्रेशर इतनी बड़ी समस्या नहीं है तो हम बता दें कि समय पर उपचार नहीं मिलने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि लो ब्लड प्रेशर की समस्या का समाधान घर पर भी किया जा सकता है, वो भी कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से. 

लो ब्लड प्रेशर के कारण

1. डिहाइड्रेशन: जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता तो खून की मात्रा कम होने लगती है. इसकी वजह से दिल को ब्लड वैसल्स के जरिए ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. लिहाजा ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए भरपूर पानी पिएं. 

2. प्रेग्नेंसी: प्रेग्नेंसी के दौरान भी ब्लड प्रेशर अक्सर कम होता देखा जाता है. हालांकि इस दौरान ऐसा होना आम बात है.

3. दिल से जुड़ी समस्याएं: दिल से जुड़ी समस्याएं शरीर में ब्लड के सर्कुलेशन को बाधित करने का काम करती हैं, जिसकी वजह से लो ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा हो सकती है. अगर दिल ठीक से अपना काम नहीं कर रहा है तो ये शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में ब्लड को पंप नहीं कर पाएगा, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है.

4. पोषक तत्वों की कमी: शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी लो ब्लड प्रेशर का एक कारण है. विटामिन B12 और आयरन जैसे कुछ पोषक तत्वों की कमी से आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर लो हो सकता है. 

क्या हैं लो ब्लड प्रेशर के उपाय?

1. नमक का सेवन बढ़ाएं: नमक के फायदे और नुकसान दोनों हैं. इसका ज्यादा सेवन भी खतरनाक है और कम सेवन भी. ब्लड प्रेशर को हेल्दी बनाए रखने के लिए नमक का सही और पर्याप्त मात्रा में सेवन करना जरूरी है. फलों और सब्जियों में मौजूद नेचुरल सॉल्ट यानी नमक का सेवन करने के अलावा आपको अपने भोजन में भी नमक की सही मात्रा को शामिल करना चाहिए. 

2. लिक्विड चीज़ों का ज्यादा सेवन करें: अपने शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें. शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा हेल्दी लिक्विड आइटम्स पिएं. इससे आपको डिहाइड्रेशन नहीं होगा, जो लो ब्लड प्रेशर की समस्या को पैदा करने का एक कारण हैं.

3. कैफीन: कैफीन की सही मात्रा आपके ब्लड प्रेशर को स्टेबल करने में मदद कर सकती है.

4. तुलसी के पत्ते खाएं: तुलसी के पत्ते कई पोषक तत्वों का खजाना होते हैं. इनमें ढेर सारा मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन C होता है. और तो और यूजेनॉल नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 'कॉफी' की रेस में उतरी White Coffee, जानें कैसे बनती है ये और क्या हैं इसके फायदे?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget