एक्सप्लोरर

पैर पर पैर चढ़ाकर बैठना हो सकता है खतरनाक, ऐसे पहुंचता है आपके स्वास्थ्य को नुकसान

क्या आपको पता है कि अगर आप ज्यादा समय तक पैर पर पैर चढ़ाकर बैठते हैं तो आपकी ये आदत आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है. आइए आपको बताते हैं कि पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

सभी लोगों की एक खास तरह से बैठने की आदत होती है जैसे- कुछ लोग सीधे बैठते हैं, कुछ पैर फैलाकर, कुछ बैठे हुए पैर हिलाते रहते हैं, तो कुछ लोग पैर पर पैर चढ़ाकर बैठते हैं. लेकिन अधिकतर लोगों को अपने पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने की आदत होती है. अगर आप कभी-कभार ऐसे बैठते हैं तो कोई परेशानी नहीं है, लेकिन ज्यादा समय तक पैर पर पैर चढ़ाकर बैठते हैं तो ये आदत आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है, तो आइए आपको बताते हैं कि पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. ब्लड प्रेशर बढ़ता है अगर आपने कभी ध्यान दिया होगा, जब डॉक्टर किसी रोगी का ब्लड प्रेशर चेक करते हैं, तो रोगी को दोनों पैरों को जमीन पर रखने के लिए कहते हैं. ये इसलिए है क्योंकि पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने से ब्लड प्रेशर अस्थाई रूप से थोड़ा बढ़ जाता है. एक रिसर्च के अनुसार अगर आप एक पैर पर पैर चढ़ाकर बैठते हैं, तो आपका ब्लड प्रेशर कुछ प्वाइंट्स तक बढ़ जाता है. वैसे तो इस तरह बैठने से आपको मेडिकल इमरजेंसी का सामना नहीं करना पड़ता, लेकिन कोई व्यक्ति पहले ही हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है, तो उसके लिए ये ऐसे बैठना खतरनाक हो सकता है. बिगड़ता है शरीर का पोश्चर आपके पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने की आदत से आपके शरीर का पोश्चर बिगड़ सकता है. अगर आप पैर पर पैर चढ़ाकर बैठते हैं, तो इससे आपके पेल्विस (पेडू वो हिस्सा है, जो पेट के नीचे होते है) के हिस्सा को मुड़ना पड़ता है. ऐसे में बहुत देर तक बैठने से पेल्विस के हिस्से में दवाब बढ़ता है. जिससे आपको थोड़े दिनों में कमर दर्द की समस्या हो सकती है. कुछ बार आपको नसों में तनाव की भी समस्या हो सकती है. गर्भवती महिलाओं के लिए है खतरनाक गर्भवती महिलाओं के लिए पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने की बेहद खतरनाक हो सकता है. जब गर्भवती महिलाओं का पेट बढ़ना शुरू होता है तो पूरे शरीर की अपेक्षा पेट गुरुत्वार्षण का केंद्र बन जाता है, क्योंकि वो आगे की ओर लटक रहा होता है. इसलिए पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने से आपके गर्भ पर दबाव पड़ सकता है. इसके अलावा यह आपके पैरों में दर्द या एड़ियों में सूजन की वजह बन सकती है. इसलिए आपको हमेशा स्टूल या कुर्सी पर दोनों पैर नीचे रखकर बैठना चाहिए या सोफा पर दोनों पैर फैलाकर बैठना चाहिए।
कमजोर हो सकते हैं घुटने   अगर आप हर रोज लंबे समय तक पैर पर पैर चढ़ाकर बैठते है तो यह आपके घुटनों को कमजोर कर सकती है और पैरों में दर्द की वजह बन सकती है. यह आपको घुटनों और हड्डियों से जुड़ी कई अन्य बीमारियों का शिकार बना सकती है क्योंकि पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने से आपके एक घुटने पर दबाव बढ़ जाता है. इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और हड्डियां कमजोर होती हैं.कैसे चाहिए बैठना? जब भी आप बैठें तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बैठते, खड़े होते या लैटते समय, आपके पूरे शरीर के दाएं या बाएं दोनों ही पक्षों पर गुरुत्वाकर्षण बल समान लगेगा, तो पोजीशन आपके लिए बेस्ट है. इसलिए जब भी आप कुर्सी पर बैठें तो दोनों पैरों को जमीन पर रखें, सोफे पर बैठें तो दोनों पैरों को चढ़ाकर बैठें, स्टूल पर बैठें तो दोनों पैरों को अलग-अलग दिशा में फैलाकर बैठें, इससे एनर्जी समान रूप से बनी रहती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget