एक्सप्लोरर

Lack of Sleep Effects: नींद की कमी से होती है ये बीमारियां, जानें कितने घंटे सोना आपके लिए जरूरी?

Lack of Sleep Effects: नींद की कमी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसलिए पर्याप्त नींद हेल्दी लाइफ के लिए उतनी ही जरूरी है, जितनी डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है.

Lack of Sleep Effects: देर रात तक जागना और सुबह जल्दी उठना ये आदत ठीक तो नहीं है, लेकिन लोग ऐसा करते हैं. इसे नींद की कमी भी कहा जा सकता है (Sleep Deprivation) शरीर को उतना ही नुकसान पहुंचाती है, जितना किसी गंभीर बीमारी का होना? इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हेल्दी रहने के लिए उतनी ही जरूरी है नींद, जितनी जरूरी है हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज है.

नींद की कमी और हार्ट डिजीज का खतरा

जो लोग रोजाना 5-6 घंटे से कम सोते हैं, उनमें हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा होता है. नींद की कमी से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और तनाव का स्तर बढ़ जाता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है.

ये भी पढ़े- Morning Heart Attack Risk: सुबह के समय ही ज्यादा क्यों आते हैं हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानिए

डायबिटीज और मोटापा का बढ़ता रिस्क

नींद न पूरी होने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा जाता है. इसका असर सीधा इंसुलिन लेवल पर पड़ता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं, नींद कम लेने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं, जिसके कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है. यही वजह है कि नींद की कमी को मोटापे का एक बड़ा कारण माना जाता है.

डिप्रेशन और मानसिक तनाव

नींद पूरी न होने का असर सीधे दिमाग पर पड़ता है. रिसर्च के मुताबिक, जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते उनमें एंग्जायटी, डिप्रेशन और मूड स्विंग्स की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. नींद दिमाग को रिलैक्स करती है और नई ऊर्जा देती है, लेकिन नींद की कमी मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है.

इम्यून सिस्टम होता है कमजोर

कम नींद लेने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. ऐसे में छोटी-छोटी बीमारियां भी जल्दी पकड़ लेती हैं और रिकवरी का समय भी बढ़ जाता है.

कितनी नींद लेना है जरूरी?

एक हेल्दी व्यक्ति के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी मानी जाती है. बच्चों और टीनएजर्स को 8-10 घंटे और बुजुर्गों को कम से कम 6-7 घंटे की नींद लेनी चाहिए.

नींद सिर्फ आराम करने का जरिया नहीं बल्कि शरीर को रिपेयर और हेल्दी बनाए रखने का सबसे जरूरी हिस्सा है. अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो अपनी नींद को कभी नजरअंदाज न करें. नियमित और पर्याप्त नींद लेने से आप न सिर्फ बीमारियों से बचे रहेंगे, बल्कि आपका मूड और एनर्जी लेवल भी हमेशा बेहतर रहेगा.

इसे भी पढ़ें- Prostate Cancer: प्रोस्टेट कैंसर की दवा के दुश्मन होते हैं ये प्रोटीन, मरीज का हाल ऐसे कर देते हैं खराब

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget