एक्सप्लोरर

Korean Weight Loss Diet: आप भी चाहते हैं जल्द से जल्द वजन कम करना तो इस तरह 'कोरियाई' डाइट प्लान अपनाएं

Korean Weight Loss Diet: कोरियन डाइट प्लान का नाम सुनकर आपके दिमाग में सबसे पहले यह सवाल आता होगा कि यह डाइट प्लान क्या है? इसमें पारंपरिक कोरियाई व्यंजनों के इस्तेमाल से वजन कम किया जाता है.

K-pop Weight Loss Diet: आजकल के समय में हर कोई फिट और स्लिम फिगर चाहता है. ऐसे में अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए बहुत से लोग खाना पीना बंद कर देते हैं. ठीक से खाना-पीना न खाने से शरीर कमजोर हो जाता है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है. अगर आप भी बिना खाना छोड़े वजन कम करना चाहते हैं तो आपको बेहद आसान वेट लॉस डाइट बताने वाले हैं. यह है कोरियन वेट लॉस डाइट (Korean Weight Loss Diet). इसे आम लोगों के बीच में पॉप डाइट के नाम से भी जाना जाता है. दुनिया भर में लोग कोरियाई ब्यूटी टिप्स (Korean Beauty Tips) और उनके डाइट प्लान के दिवाने हैं. तो चलिए जानते हैं कोरियन वेटलॉस डाइट से जुड़ी जरूरी बातें.

कोरियन वेट लॉस डाइट क्या है?
कोरियन डाइट प्लान (Korean Weight Loss Diet Plan) का नाम सुनकर आपके दिमाग में सबसे पहले यह सवाल आता होगा कि यह डाइट प्लान क्या है? इस डाइट प्लान में पारंपरिक कोरियाई व्यंजनों का इस्तेमाल कर आसानी से वजन कम किया जाता है. इस डाइट में फैट और शुगर की मात्रा को कम करके हेल्दी डाइट का ज्यादा से ज्यादा सेवन किया जाता है. इसके साथ ही एक्साइज का भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. इस डाइट प्लान में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो बहुत समय तक भूख नहीं लगने देता है. इससे यह वजन कम करने में मदद करता है. आपको बता दें कि यह डाइट प्लान कोरियाई स्टार्स (K-Pop Stars) के बीच बहुत प्रचलित है.

कोरियन वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो करने का तरीका
इस डाइट प्लान में आपको गेहूं, दूध से बनी चीजें (Dairy Products), रिफाइंड शुगर और एक्स्ट्रा फैट वाली खाने की चीजों का सेवन करने से रोका जाता है. इसके साथ ही मछली, मांस जैसे डाई प्रोटीन डाइट के सेवन की सलाह दी जाती है. चावल के सेवन को भी प्रोत्साहित किया जाता है.

कोरियन वेट लॉस डाइट प्लान के यह हैं नियम
आपको बता दें कि कोरियन वेट लॉस डाइट प्लान में किसी तय सीमा की कैलोरी लेने की सलाह नहीं दी जाती है. इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार कैलोरी ले सकते हैं. लेकिन, इस डाइट प्लान में व्यंजनों, सूप और सब्जियों के ज्यादा से ज्यादा सेवन की सलाह दी जाती है.

कोरियन वेट लॉस डाइट प्लान में इन चीजों का न करें सेवन
इस वेट लॉस प्लान के मुताबिक पैकेज्ड फूड, हाई फैट युक्त भोजन, डेयरी युक्त खाद्य पदार्थों आदि के सेवन को कम करने की सलाह दी जाती है. इसके साथ इस डाइट प्लान के साथ-साथ एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है. अगर आप कोरियन डाइट प्लान के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा योग और एक्सरसाइज का सहारा लेंगे. यह जल्द से जल्द आपको वजन कम करने में मदद करेगा. इसके साथ ही दिन में 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद भी जरूर लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Herbal Shampoo: केमिकल बेस्ड शैंपू को यूज करने की बजाए इस्तेमाल करें हर्बल शैंपू, जानें घर में बनाने का तरीका

Nutrition For Men: पुरुषों के लिए जरूरी है ये विटामिन और मिनरल्स, कमी होने पर हो सकती हैं ये बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget