एक्सप्लोरर

फिजिकल एक्टिविटी ना करने से घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां...शरीर हमेशा के लिए हो जाएगा बेकार

Side Effects Of Physical Inactivity:शारीरिक गतिविधि की कमी से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं. इसकी वजह से टाइप टू डायबिटीज, हृदय रोग, सहित कुछ क्रॉनिक  बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है.

Side Effects Of Physical Inactivity: इस आधुनिक जमाने में हमारी जीवनशैली गतिहीन होने की वजह से खराब हो चुकी है. लंबे समय तक डेस्क पर बैठकर काम करना, स्क्रीन के सामने घंटों समय बिताना वगैरा वगैरा, हमे कहीं ना कहीं बीमार कर रही है.दरअसल मानव शरीर को चलने फिरने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और जब हम नियमित शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो इसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. लंबे समय तक फिजिकल इन एक्टिविटी के कुछ साइड इफेक्ट्स हम आपको बता रहे हैं.

बोन डेंसिटी कम हो जाती है-एक्सरसाइज ना करने से हड्डियों के घनत्व में कमी आ सकती है, जिससे हड्डियां अधिक नाजुक हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है. वजन उठाने वाले व्यायाम, हड्डियों के विकास को प्रोत्साहित करने और हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करते हैं. इन गतिविधियों के बिना, हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है.

मांसपेशियां कमजोर हो सकती है-फिजिकल एक्टिविटी ना करने से आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती है.जब आप व्यायाम नहीं करते हैं तो आप बहुत कमजोर महसूस कर सकते हैं. इससे आपको मूवमेंट में भी परेशानी हो सकती है. कमजोर मांसपेशियां आपके लिए रोजमर्रा के कार्यों और गतिविधियों को करना मुश्किल बना सकती है.

थकान-जब हम व्यायाम रेगुलर कर रहे होते हैं, तो हमारा शरीर न्यूरोट्रांसमीटर छोड़ता है और रक्त प्रवाह बढ़ाता है, जिससे प्राकृतिक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है.इसके उलट, शारीरिक निष्क्रियता से ऊर्जा के स्तर में कमी आती है, जिससे हम अधिक थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं.

ज्वाइंट पेन-लंबे समय तक बैठे रहने से पॉश्चर खराब और असंतुलित हो सकता है.ये रीढ़ की हड्डी पर अत्यधिक दबाव डालता है और पीठ दर्द, गर्दन दर्द और अन्य मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं में योगदान कर सकता है.नियमित गति और व्यायाम कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने और जोड़ों के लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करते हैं.

स्टेमिना की कमी-एक्सरसाइज करने से आप अंदर से मजबूत होते हैं और आपका स्टेमिना बढ़ता है.लेकिन जब आप फिजिकल इनएक्टिव रहते हैं तो आपको छोटे-छोटे काम करने में तकलीफ होती है. सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूल जाता है. इसके अलावा आप बहुत ज्यादा जलते हैं तो थक जाते हैं.

क्रॉनिक बीमारी-शारीरिक गतिविधि की कमी से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं. इसकी वजह से टाइप टू डायबिटीज, हृदय रोग, सहित कुछ क्रॉनिक  बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. नियमित रूप से व्यायाम करने से वजन बनाए रखने में मदद मिलती है. ब्लड सरकुलेशन में सुधार होता है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है. जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है.

दिल की बीमारी-एनसीबीआई के रिपोर्ट के मुताबिक एरोबिक और कार्डियो एक्सरसाइज दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो आपको ह्रदय कमजोर हो सकता है, इससे आपके हृदय गति बाधित हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें

ये हैं वो 7 कारण जिनकी वजह से आपकी त्वचा समय से पहले होने लगती है ढ़ीली 7 Photos

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget