एक्सप्लोरर

मक्खन जैसा स्वाद...दिल और आंखों के लिए फायदेमंद...क्या आपने कभी चखा है इस फल का स्वाद ?

Avocado Benefits : एवोकाडो फल की गिनती दुनिया की चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है. इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है.इसको खाने से आप अंदर से स्वस्थ और बाहर से सुंदर बनते हैं.

Avocado Benefits : वैसे तो सभी फल पोषक तत्व से भरपूर होते हैं और सेहत को खूब लाभ पहुंचाते हैं. लेकिन एवोकाडो की बात ही कुछ और है. यही वजह है कि इस फल की गिनती दुनिया की चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है. इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है, इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है.इसमें लगभग 20 तरह के विटामिंस और मिनरल्स होते हैं. इसमें गुड फैट और प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है. इसके अलावा इसमें राइबोफ्लेविन, नियासीन, फोलेट, ल्यूटीन, बीटा कैरोटीन भी मौजूद होते हैं. एवोकाडो की ये सारी खूबियां इसे हेल्थ और खूबसूरती बढ़ाने के लिए सबसे परफेक्ट बनाती हैं. आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदे के बारे में

एवोकाडो के फायदे

1.रोजाना एक एवोकाडो खाने से दिल के रोगों का खतरा कम हो जाता है. दरअसल एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओलिक एसिड होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हर्ट से जुड़ी समस्याओं को होने से रोकता है.

2.एवोकाडो में फाइबर की भी मात्रा होती है, जिससे ये पाचन को बेहतर बनाता है. आंतों की अच्छे से सफाई करता है.मल त्यागने में आसानी करता है और कब्ज की समस्या नहीं होने देता.

3.एवोकाडो खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है. दरअसल एनसीबीआई के एक शोध में यह बात साफ होती है कि एवोकाडो में कम कैलरी होती है. जिससे इसका वजन को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ वसा के अवशोषण को कम करने का काम कर सकता है.

4.आंखों के लिए भी एवोकाडो के कई लाभ देखे जा सकते हैं. इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड समृद्ध मात्रा में होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम कर सकते हैं.

5.एवोकाडो में मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों को काम कर सकता है. एवोकाडो का सेवन त्वचा में कॉलेज को बढ़ावा दे सकता है. वही एवोकाडो में मौजूद विटामिंस आपके शरीर को फ्री रेडिकल से बचाते हैं. इससे सेल रीजेनरेशन बढ़ता है और त्वचा जवान दिखती है.

6.एवोकाडो में मौजूद विटामिन सी से इम्यूनिटी मजबूत होती है. इससे शरीर रोग से मुक्त होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget