एक्सप्लोरर

क्या होता है टॉन्सिल, जिसके भयानक दर्द से उड़ जाती है नींद! इन तरीकों से मिल जाएगा आराम

टॉन्सिल की समस्या होने पर गले में दर्द खराश, जलन,महसूस होती है..कभी कभी दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि खाना-पीना भी दूभर हो जाता है..इन आयुर्वेदिक तरीकों से इसका इलाज आसान है

Ayurvedic Treatment Of Tonsillitis: टॉन्सिल शरीर का एक ऐसा अंग है जो गले के दोनों तरफ रहता है. ये शरीर के रक्षा तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. बाहरी इंफेक्शन से शरीर की रक्षा करता है. जब टॉन्सिल में किसी प्रकार का संक्रमण होता है तो इसके आकार में बदलाव आता है. इसमें सूजन आ जाती है. इसे टॉन्सिलाइटिस कहते हैं.टॉन्सिल की समस्या होने पर गले में दर्द खराश, जलन,महसूस होती है. कई बार दिक्कत इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि खाने-पीने और थूक निगलने में भी परेशानी होती है.अगर वक्त पर इसका इलाज न किया जाए तो आपको खांसी बुखार और जुखाम भी हो सकता हैं. कई सारे लोग टॉन्सिल की समस्या को दूर करने के लिए पेन किलर या एंटीबायोटिक्स लेते हैं, लेकिन आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय ओ की मदद से भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं.

टॉन्सिल की समस्या का आयुर्वेदिक इलाज

फिटकरी-टॉन्सिल के दर्द में फिटकरी का इस्तेमाल आपको जल्द राहत दे सकता है. फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए ये गले के संक्रमण को आसानी से दूर कर सकती है. इसके लिए फिटकरी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर चाटने से लाभ मिलता है. इसके अलावा आप फिटकरी को पानी में उबाल लें और फिर इस पानी से कुल्ला करें, ऐसा करने से विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाएंगे और टॉन्सिल की समस्या में राहत मिल जाएगी.

दालचीनी और शहद-दालचीनी और शहद के इस्तेमाल से भी आपको टॉन्सिल्स में राहत मिल सकती है. दालचीनी में दर्द निवारक गुण होते हैं और शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं. इसके लिए एक चम्मच शहद लें और उसमें दो चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं. दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें. गले के दर्द और सूजन दोनों में ही राहत मिलेगी.

हल्दी काली मिर्च और दूध-हल्दी काली मिर्च और दूध का सेवन भी टॉन्सिल की समस्या में फायदा पहुंचा सकता है. हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और anti-inflammatory और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं,जो गले के दर्द और सूजन को दूर करने में मददगार होते हैं. ऐसे में एक गिलास गर्म दूध लें और इसमें चुटकी भर हल्दी डालें और आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च मिलाएं रात को सोने से पहले इसका सेवन कर ले टॉन्सिल की समस्या में आराम मिल सकता है.

अदरक- अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले के संक्रमण और गले के दर्द को दूर करने में फायदेमंद होते हैं. टॉन्सिल की समस्या में राहत पाने के लिए अदरक और शहद वाली चाय का सेवन करें इससे भी आपको आराम हो सकता है.

नींबू-नींबू से भी टॉन्सिल का इलाज किया जा सकता है. एक चम्मच शहद में नींबू के रस के दो से तीन बूंद मिलाएं और दिन भर में तीन से चार बार इसका सेवन करें. इससे भी जल्दी राहत मिलेगी. इसके अलावा गर्म पानी में नींबू का रस और ताजा अदरक पीसकर मिलाएं, इस पानी से हर आधे घंटे पर गलाला करें. इससे भी टॉन्सिल की समस्या में राहत मिलेगी.

लहसुन-पानी में 4 से 5 लहसुन डालकर उबाल लें, इस पानी से दिन में दो से तीन बार गलाला करें. इससे गले की सूजन और दर्द में आराम मिलना मुमकिन है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: इस बीमारी के बारे में जानिए, जिसमें बिना पिये ही व्यक्ति नशे में हो जाता है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget