एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: मेथी का सीजन आया, अभी बनाकर रख लें कसूरी मेथी, चलेगी पूरे साल

Kasuri Methi Making: सर्दियों में हरी और ताजा मेथी आती है. आप इससे आसानी से घर में कसूरी बना सकते हैं. माइक्रोवेव या धूप में सुखाकर आसानी से कसूरी मैथी बना सकते हैं और खाने के स्वाद को बढ़ा सकते हैं.

Kitchen Hacks: सर्दियों में हरी सब्जियों की बहार आ जाती है. पालक, बथुआ से लेकर मेथी और साग तक कई तरह की हरी सब्जियां मार्केट में खूब मिलती हैं. हरी मेथी की सब्जी, परांठे और साग खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. वहीं सूखी हुई मेथी यानी कसूरी मेथी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है. सब्जी में अगर कसूरी मेथी डाल दी जाए तो इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. आप किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी में कसूरी मेथी डाल सकते हैं. आप चाहें तो कसूरी मेथी के परांठे, पूड़ी और मठरी भी बना सकते हैं. अगर आप पूरे साल कसूरी मेथी का उपयोग करते हैं तो सर्दियों में आने वाली हरी और एकदम ताजा मेथी से कसूरी मेथी तैयार करके रख सकते हैं. अभी तक आप मार्केट से खरीदकर कसूरी मेथी इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन इस बार आप बड़े ही सिंपल तरीके से घर पर कसूरी मेथी बना सकते हैं. जानते हैं कैसे?

घर पर बनाएं कसूरी मेथी

1- घर पर कसूरी मेथी बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी मेथी की पत्तियों को चुन लें.
2- अब पत्तियों को डंठल से अलग कर लें और अच्छी मेथी की पत्तियां चुन लें.
3- मेथी को 2-3 बार अच्छी तरह से पानी में धो लें.
4- अब किसी छन्नी में या मोटे कपड़े पर मेथी को सुखा दें.
5- पानी सूखने के बाद आप इसे माइक्रोवेव की ट्रे पर रखकर फैला दें.
6- अब माइक्रोवेव को हाई हीट पर करीब 3 मिनट के लिए रख दें.
7- अब ट्रे को निकालकर एक बार मेथी को पलट दें और फिर से 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें.
8- अब फिर से मेथी को पलट दें और फैलाकर 2 मिनट के लिए हाई हीट पर माइक्रोवेव करें.
9- अब मेथी को निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें, फिर हाथ से क्रश करके किसी एयर टाइट डब्बे में भरकर रख लें.
10- इस तरह मेथी पूरे साल चलेगी और खुशबू भी बरकरार रहेगी.
11- अब बिना माइक्रोवेव के भी कसूरी मेथी बना सकते हैं. 
12- इसके लिए मेथी को धोकर पानी सूखने पर अच्छी तरह से अखबार पर फैला दें.
13- अब इसे पलट दें और फिर से फैन चलाकर सूखने दें. 
14- जब मेथी सूख जाए तो आप उसे थोड़ी देर धूप में रख दें इससे मेथी क्रश होने वाली स्थिति में पहुंच जाएगी.
15- अब इसे किसी डब्बे में स्टोर कर लें. सब्जी या परांठे में डालकर मेथी के स्वाद को इंजॉय करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सर्दियों में बनाएं मूंगफली वाली गुड़ चिक्की, बहुत फायदेमंद होती है गजक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget