एक्सप्लोरर

Kidney Stone VS Gallbladder Stone: दोनों ही बीमारियों के लक्षण एक जैसे, कैसे पता लगाएं किडनी में स्टोन है या गॉलब्लैडर में...?

किडनी स्टोन और गॉलब्लैडर स्टोन, ये दोनों ही परेशानियां शरीर के लिए तरह-तरह की दिक्कतें पैदा करती हैं. किडनी स्टोन की समस्या आमतौर पर गॉलब्लैडर स्टोन की तुलना में ज्यादा बार होती है. 

Kidney Stone VS Gallbladder Stone: किडनी स्टोन और गॉलब्लैडर स्टोन के लक्षण एक जैसे ही होते हैं. इसलिए कई लोगों को यह पता लगाने में काफी मुश्किल होती है कि ये लक्षण किडनी स्टोन के हैं या गॉलब्लैडर स्टोन के. दोनों ही बीमारियों में पेट में दर्द, उल्टी, मतली और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. ये दोनों ही परेशानियां शरीर के लिए तरह-तरह की दिक्कतें पैदा करती हैं. गॉलब्लैडर के स्टोन का दर्द पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में महसूस होता है. जबकि किडनी स्टोन का दर्द पेट के दोनों तरफ महसूस हो सकता है. आपके यह पता लगाना बहुत जरूरी है कि शरीर में दिखने वाले लक्षण किडनी स्टोन के हैं या गॉलब्लैडर स्टोन के.  

दरअसल, गॉलब्लैडर की पथरी कोलेस्ट्रॉल से बनती है. जबकि किडनी की पथरी कैल्शियम सॉल्ट से बनी होती है. जब शरीर पित्त में जरूरत से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल पैदा करता है, तो ये जाकर पित्ताशय की थैली यानी गॉलब्लैडर में जमा हो जाता है और पथरी का निर्माण करता है. दूसरी ओर जब शरीर किडनी में एक्सट्रा कैल्शियम जमा करता है तो ये धीरे-धीरे स्टोन बनने लगता है. किडनी स्टोन की समस्या आमतौर पर गॉलब्लैडर स्टोन की तुलना में ज्यादा बार होती है. 

किडनी स्टोन और गॉलब्लैडर स्टोन में कुछ बातें एक जैसी हैं. ये दोनों समस्याएं तब होती हैं, जब शरीर में कुछ बहुत अधिक मात्रा में बन जाता है, जिसे तुरंत निकालने की जरूरत होती है. इन दोनों ही बीमारियों में पेट दर्द और उलटी आदि जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो शरीर में इनकी वजह से और भी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं, जैसे इन्फेक्शन या किसी बॉडी पार्ट का ब्लॉक होना.

गॉलब्लैडर स्टोन के लक्षण

1. पेट के ऊपरी दाएं कोने में ज्यादा दर्द
2. कंधे के ब्लेड के बीच में तेज दर्द
3. उल्टी आना या जी मिचलाना
4. खट्टी डकारे आना
5. इनडाइजेशन

किडनी स्टोन के लक्षण

1. पीठ दर्द, जो कमर तक फैल जाए
2. उल्टी आना या जी मिचलाना 
3. तेज फीवर
4. पेशाब में खून आना
5. धुंधला पेशाब
6. किडनी खराब होना

घर पर कैसे करें उपाय

एक्सपर्ट के मुताबिक, पित्त की पथरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की जरूरत है, जिसमें एक्सरसाइज हो, हेल्दी फूड हो, हेल्दी वेट हो, फैट फ्री खाने से परहेज हो. शुरुआती पित्त की पथरी के लिए डॉक्टर आमतौर पर दवाई देते हैं, लेकिन अगर स्थिति बिगड़ गई है तो लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का सुझाव दिया जाता है. किडनी स्टोन में ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है. अगर आप नमक का अधिक सेवन करते हैं तो आपको हर दिन 4 लीटर पानी पीना चाहिए. 5 मिमी से छोटे स्टोन को हेल्दी रूटीन अपनाकर निकाला जा सकता है, लेकिन अगर स्टोन 5 मिमी से बड़ा है तो सर्जरी कराने की जरूरत पड़ सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Conditioner Mistakes: बालों में कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget