एक्सप्लोरर

सत्तू के ड्रिंक को पीते ही पेट हो जाएगा AC की तरह ठंडा, जानिए फायदे और रेसिपी

Sattu Drink For Summer : बिहार की प्रसिद्ध ड्रिंक सत्तू का शरबत आपके पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदे और रेसिपी-

Sattu Drink For Summer : गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले ड्रिंक की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में सत्तू का नाम सबसे पहले आता है. सत्तू, खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक पारंपरिक सुपरफूड माना जाता है, जिसे गर्मियों में मुख्य रूप से पिया जाता है. इसमें पोषण भरपूर रूप से होता है. इसे पीते ही पेट को AC जैसी ठंडक का एहसास होता है. यह सिर्फ एक देसी ड्रिंक ही नहीं, बल्कि शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जा प्रदान करने का एक प्राकृतिक उपाय है. आइए जानते हैं सत्तू ड्रिंक के फायदे और इसे बनाने की आसान सी विधि-

शरीर को करता है ठंडा

सत्तू में शरीर को ठंडा रखने वाला गुण होता है, जो शरीर की गर्मी को संतुलित करता है. तेज गर्मी में लू से बचाने में यह बेहद असरदार होता है. अगर आप गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन जरूर करें. 

ये भी पढ़ें - गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए रोजाना खाएं मूंग की दाल, जानिए खाने का तरीका

पाचन क्रिया को करे दुरुस्त

सत्तू में भरपूर रूप से फाइबर होता है, जो कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है. रोज सुबह खाली पेट सत्तू का सेवन करने से पेट हल्का और साफ रहता है.

एनर्जी करे बूस्टर

सत्तू शरीर को तुरंत ऊर्जा देने वाला फूड है. यह मेटाबोलिज्म को तेज करता है और दिनभर फुर्ती बनाए रखता है. अगर आप गर्मी में एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो सत्तू के ड्रिंक का सेवन जरूर करें. 

वजन घटाने में है असरदार

सत्तू पीने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. यह डाइट में शामिल करने के लिए एक हेल्दी और लो-कैलोरी विकल्प है.

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

नियमित रूप से सत्तू का ड्रिंक पीने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा. दरअसल, सत्तू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी साबित हो सकता है.

स्किन और बालों के लिए है हेल्दी

सत्तू के ड्रिंक का सेवन करने से आपके स्किन और बाल काफी हेल्दी हो सकते हैं. यह बालों और स्किन पर प्राकृतिक निखार लाने में प्रभावी है. 

सत्तू ड्रिंक बनाने की आसान रेसिपी 

आवश्यक सामग्री

  • सत्तू - 2 बड़े चम्मच
  • ठंडा पानी - 1 गिलास
  • नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनिया - वैकल्पिक

बनाने की विधि

एक गिलास ठंडे पानी में सत्तू डालें और अच्छी तरह घोल लें. अब इसमें नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा डालें. आप चाहे तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर सजाएं. आपका देसी एनर्जी ड्रिंक तैयार है. ठंडा-ठंडा पिएं और गर्मी को कहें अलविदा.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget