एक्सप्लोरर

शुगर के मरीजों के लिए गन्ने का जूस पीना सही है या गलत, मन में है कन्फ्यूज़न तो यहां है जवाब

Health Tips: गन्ने का जूस ज्यादा मीठा होता है और शुगर रोगियों के लिए खतरनाक होता है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है. शुगर रोगियों को गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं, यहां इसका जवाब जानते हैं.

Sugarcane Juice In Diabetes: गर्मियां चल रही हैं और ऐसे में ठंडा ठंडा गन्ने का जूस दिमाग और पेट को काफी राहत देता है. देखा जाए तो गन्ने का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है. सेहत के लिए गन्ने के जूस को शानदार इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा गया है लेकिन शुगर के रोगियों को अक्सर गन्ने के जूस से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

कहा जाता है कि गन्ने का जूस ज्यादा मीठा होता है और शुगर रोगियों के लिए खतरनाक होता है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है. शुगर रोगियों को गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं, यहां इसका जवाब जानते हैं.

गन्ने के रस में कितनी शुगर होती है
आमतौर पर लोग ये मानते हैं कि गन्ना चीनी की तुलना में फायदेमंद होता है. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि गन्ने का रस पूरी तरह से शुगर नहीं होता है. इसमें सुक्रोज होता है यानी इसके अंदर प्राकृतिक मिठास होती है. गन्ने के जूस में 70 फीसदी से ज्यादा पानी मौजूद होता है,इसके साथ साथ इसमें 10 से 15 फीसदी फाइबर और 13 से 15 फीसदी चीनी होती है. चूंकि गन्ने का जूस प्रोसेस्ड नहीं होता है, इसलिए इसके अंदर फेनोलिक और फ्लेववॉइड भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छे होते हैं. अब बात करते हैं कि गन्ने के रस में कितनी शुगर होती है.

एक छोटा गिलास गन्ने के रस यानी 240 एमएल गन्ने के रस में करीब 50 ग्राम चीनी होती है. पचास ग्राम चीनी यानी 10 चम्मच से ज्यादा चीनी. ऐसे में जब एक वयस्क इंसान को एक दिन में अधिकतम 6 से 9 चम्मच चीनी लेने की सलाह दी जाती है, गन्ने के एक गिलास जूस से उसके शरीर में काफी चीनी जा सकती है.

क्या शुगर रोगियों को पीना चाहिए गन्ने का जूस 
देखा जाए तो गन्ने के रस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी की तुलना में कम है लेकिन फिर भी शुगर रोगियों के लिए ये हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स की श्रेणी में आता है. इसमें मौजूद हाई सुक्रोज शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है. अगर आप शुगर की दवा ले रहे हैं तो आपको गन्ने के  जूस का बेहद सीमित सेवन करना चाहिए और उससे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

आमतौर पर हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि शुगर के रोगियों को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए गन्ने के जूस के सेवन से बचना चाहिए. हालांकि जिनका शुगर लेवल रिस्क से कम रहता है, वो बहुत ही संयमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: केला खरीदते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती? जानिए कैसे एक छोटी सी लापरवाही बन सकती है आपकी दुश्मन

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget