एक्सप्लोरर

क्या पॉल्यूशन बढ़ने पर वाकई काम करते हैं एयर प्यूरीफायर, इनसे कैसे कम होता है प्रदूषण?

अगर आप एयर पॉल्यूशन से बचाव के लिए घर में एयर प्यूरीफायर लगा रहे हैं तो आपको इसकी काबिलियत और क्षमता के बारे में पता होना चाहिए.

Air Pollution Risk: दिल्ली एनसीआर में एयर पॉल्यूशन (air pollution)काफी बढ़ गया है. एयर क्वालिटी इतनी खराब हो गई है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में घर के अंदर की हवा को साफ करने के लिए एयर प्यूरीफायर (air purifier)का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. लेकि क्या वाकई एयर प्यूरीफायर के जरिए पॉल्यूशन को कम किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कि एयर प्यूरीफायर किस तरह पॉल्यूशन कम करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

पॉल्यूशन कम करने में एयर प्यूरीफायर कितना कारगर

एयर प्यूरीफायर दरअसल हवा में मौजूद धूल के कणों, धुआं, पोलन और अन्य जहरीले कणों को फिल्टर करके हवा को प्योर करते हैं. इसमें जानवरों के फर, हवा में फैले बैक्टीरिया और वायरस भी शामिल हैं जिन्हें एयर प्यूरीफायर साफ कर देता है. हालांकि एय़र प्यूरीफायर हवा पूरी तरह शुद्ध करता है, इसका कोई साइंटिफिक सबूत नहीं है.

लेकिन जहां एयर प्यूरीफायर लगा है वहां हवा के शुद्ध होने का इशारा इस पर लगा इंडिकेटर देता है. कमरे के घनत्व के आधार पर अलग अलग साइज और लोड के एयर प्यूरीफायर काम करते हैं. जितना बड़ा कमरा होगा, उसकी हवा को साफ करने के लिए उतने ही बड़े एयर प्यूरीफायर की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

कितनी देर चलाना चाहिए एयर प्यूरीफायर 

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि एयर प्यूरीफायर को आप AC की तरह नहीं चला सकते. आमतौर पर लोग AC को कुछ घंटों के लिए चलाते हैं और कमरा ठंडा होने पर बंद कर देते हैं. ऐसा आप एयर प्यूरीफायर के साथ नहीं कर सकते. इसे आपको लगातार चलाना होगा क्योंकि कमरे की हवा ठंडी नहीं साफ करनी है.

अगर घर में एयर प्यूरीफायर लगा हो तो घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने चाहिए. इससे बाहर की प्रदूषित हवा घर में नहीं आ सकेगी और एयर प्यूरीफायर को ज्यादा काम नहीं करना पडे़गा. अस्थमा, ब्रोंकाइटिस के मरीजों को एयर प्यूरीफायर काफी फायदा करता है क्योंकि इसके जरिए वो प्रदूषित हवा से बचे रहते हैं. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप जितनी देर घर में रहेंगे, इतनी देर एयर प्यूरीफायर चलते रहना चाहिए. इसे समय समय पर साफ करना और उसकी सर्विसिंग कराना भी जरूरी है, वरना ये इफेक्टिव तरीके से काम नहीं कर पाएगा.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget